मिग और मिराज़ के बाद अब सुखोई ने किया हमला, मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन
सर्जिकल स्ट्राइक 2.O के दिन भी भारतीय सीमा में घुसा था ड्रोन.
Advertisement

इंडियन एयरफोर्स ने एक और पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. इस बार मलबा पाकिस्तानी सीमा में गिरा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडियन एयरफोर्स की जवाबी कार्रवाई में एक एफ 16 खोने वाला पाकिस्तान अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. 4 मार्च, 2019 की दोपहर में पाकिस्तान ने फिर से इंडियन एयरफोर्स के दायरे में अपना एक ड्रोन भेज दिया. इंडियन एयरफोर्स ने राजस्थान की सीमा में इस ड्रोन को देखा. इसके बाद इंडियन एयरफोर्स की ओर से सुखोई 30 एमकेआई ने जवाबी हमला किया और पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया.
4 मार्च को सुबह करीब 11. 30 पर इंडियन एयरफोर्स के रडार ने राजस्थान के बीकानेर के नाल सेक्टर एरिया में इस ड्रोन को देखा था. ड्रोन जैसे ही भारतीय वायु सेना की सीमा में दाखिल हुआ, सुखोई 30 एमकेआई ने एयर टू एयर मिसाइल दागकर इस ड्रोन को मार गिराया. हमले के बाद इस ड्रोन का मलबा पाकिस्तानी सीमा में गिरा. इससे पहले भी जब 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक की थी, तो उसके कुछ देर के बाद पाकिस्तान का एक ड्रोन गुजरात की कच्छ सीमा में दाखिल हुआ था. उस दिन भी एयरफोर्स ने इस ड्रोन को मार गिराया था.Rajasthan: At 11:30 am today a Sukhoi 30MKI shot down a Pakistani drone at the Bikaner Nal sector area of the border. Drone was detected by Indian Air Defence radars pic.twitter.com/Ijc4B4XzjN
— ANI (@ANI) March 4, 2019
जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के मारे जाने की खबर कहां से आई?
