मार्केट चीजों को बेचने के लिए लोगों के दिमाग में घुसता है. ज्यादा आसानी से कबउनके दिमाग में घुसपैठ की जा सकती है? जब किसी सोसायटी की सामान्य मानसिकता को पकड़ाजाए. कम्पनियां अपने प्रोडक्ट के ऐड के लिए इन चीजों का खूब इस्तेमाल करती हैं.जैसे लोगों में गोरे रंग को लेकर एक सुपीरिऑरिटी काम्प्लेक्स होता है तो कोईफेयरनेस क्रीम बनाने वाली कंपनी आपके दिमाग में ये ठूंस देगी कि सच में ऐसा होताहै. आप इस पर आसानी से विश्वास करने लगेंगे और अपने 'फेयरनेस' को बढ़ाने में जुटजाएंगे. दुकान में जाकर इतराते हुए उसी ब्रांड की क्रीम मांगेंगे जिसने आपको येज्ञान दिया था. ऐसी बहुत से चीजें हैं जिसे इस तरह के ऐड स्टीरियोटाइप का खूबइस्तेमाल करते हैं. ऐसे ही ये ऐड महिलाओं के लिए बनी 'ख़ास सोच' को भी खूब भुनातेहैं. कोई औरत बर्तन घिस रही है, कोई कपड़े साफ़ कर रही है, घर का काम करते-करते किसीकी कमर में दर्द हो गया है, ऐसी चीजें इस तरह दिखाई जाती हैं कि जैसे ये काम सिर्फऔर सिर्फ औरतों के हैं. कम से कम समाज तो यही मानता है. तो समाज की सोच को हीहथियार बना लो. इससे उसका अहम पोषित है. उसे लगता है हम सही हैं. ऐसे ऐड ज्यादातरमामलों में सेक्सिस्ट, रेसिस्ट हो जाते हैं. ऐसा ही एक सेक्सिस्ट ऐड 'जैक एंड जोंस'वालों ने बनाया है.ये कम्पनी कपड़े बनाती है. उसने देश भर में बारह ऐसी होर्डिंग लगारखी थीं जिसमें एक जाना पहचाना आदमी एक लड़की को कंधे पर उठाए है. इस जाने पहचानेआदमी का नाम है रणवीर सिंह. तो इस ऐड में उन्होंने लड़की को कंधे पर उठा रखा है औरबगल में हेडिंग लगी है. ''डोंट होल्ड बैक. टेक योर वर्क होम.'' यानी रुके मत रहो,अपना काम घर लेकर जाओ. रणवीर सिंह के पीछे एक लिफ्ट है जिसमें एक आदमी ये देखकरमुस्करा रहा है कि ये आदमी अपना 'काम' घर लेकर जा रहा है. मतलब यहां लड़की को सिर्फएक ऑब्जेक्ट के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. इस ऑब्जेक्ट को उठाकर कहीं भी ले जायाजा सकता है. फिर ये भी समझ में नहीं आता कि ये जैक एंड जोंस वाले तो कपड़े बनाते हैंतो इस ऐड का मतलब क्या है. लोगों की नज़र पड़े इसलिए ये सारी जुगत भिड़ाई गई है. आखिरसिर्फ बने ठने बढ़िया कपड़े पहने मॉडल्स को लोग कितना देखेंगे? इस बात पर बहुत से लोगट्विटर पर भड़क गए. ऐड को सेक्सिस्ट बताकर जैक एंड जोंस वालों को गरियाने लगे. जैकएंड जोंस वालों ने माफ़ी मांग ली है और अपनी सारी होर्डिंग्स भी उतरवा ली है. लेकिनलोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है. उनका कहना है इसके लिए रणवीर सिंह भी माफ़ी मांगें.जैक एंड जोंस ने माफ़ी मांगते हुए कई ट्वीट भी किए. बाद में जैक एंड जोंस की माफ़ीमांगने वाली बात भी लोगों लोगों को ठीक लगी और उन्होंने इसकी तारीफ़ भी कर डाली.लाइव मिंट को भेजे एक ईमेल में जैक एंड जोंस के कंट्री हेड विनीत गौतम ने कहा ''हमएक प्रोग्रेस्सिव ब्रांड हैं. दुनिया भर के यूथ हमें पसंद करते हैं और हम अपनीजिम्मेदारी समझते हैं. हमें दुःख है कि हमारी होर्डिंग से लोगों को दिक्कत हुई.हमारा मकसद किसी को ऑफेंड करना नहीं था इसलिए हमने इन्हें हटवा लिया है.'' फिलहालरणवीर सिंह इसके लिए माफ़ी मांगेंगे या नहीं, पता नहीं. लेकिन अपने सेक्सिस्ट ऐड औरएआईबी की गाली-गलौज की वजह से वो पहले भी विवादों में रहे हैं. रणवीर, तुम तेजी सेउभरते सितारे हो. कुछ बातों का ख्याल रखें तो बहतर वरना आजकल ट्विटर वाले होर्डिंगउतरवा लेते हैं. कहीं तुम्हारा स्टारडम भी ना उतरवा लें. बचके रहो.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी निशान्त ने की है.