The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • After munnawar farooqi Kunal Kamra's show has been cancelled

मुनव्वर के बाद अब कुणाल कामरा के शो कैंसिल हुए, उन्होंने जानकारी देते वक्त भी कॉमेडी की

लगता है जल्द ही कॉमेडी और कॉमेडियन्स की प्रजातियां लुप्त हो जाएंगी.

Advertisement
pic
1 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021, 09:49 AM IST)
Img The Lallantop
लेफ्ट कुणाल कामरा. राइट मुन्नवर फारुकी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
देश में क्राइम, प्रदूषण, नफ़रत सब तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहे हैं. लेकिन इस पर कोई रोक नहीं लगा पा रहा है. क्यूंकि सारे 'जाग-रूक लोग' तो आजकल कॉमेडी शोज़ को ही रोकने में लगे हैं. कुछ दिन पहले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का उत्पात होने के डर से शो कैंसिल कर दिया गया था. ऐसा पहली बार नहीं था जब मुनव्वर का कोई कॉमेडी शो कैंसिल हुआ हो. हिंसा के डर से उनके शोज़ अक्सर कैंसिल होते रहते हैं. आखिर में इस रोज़-रोज़ के कलेश से तंग आकर मुनव्वर फारूकी ने कॉमेडी करियर ही छोड़ दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा ,

नफ़रत जीत गई, आर्टिस्ट हार गया. 

सिर्फ मुनव्वर ही नहीं, सिस्टम के निशाने पर रहने वाले और सिस्टम को निशाने पर रखने वाले कुणाल कामरा के भी अक्सर मोस्टली सेम वजहों से शोज़ कैंसिल होते रहते हैं. इसकी जानकारी खुद कुणाल ने ट्विटर पर दी. कुणाल ने लिखा,
हैल्लो बैंगलोर के दोस्तो! मुझे ये बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि मेरे अगले 20 दिन के सारे शोज़ कैंसिल हो गए हैं. ये शोज़ दो कारणों से कैंसिल हुए. पहले तो 45 लोगों के लिए सीट्स की परमिशन नहीं मिली, जहां उससे कई ज़्यादा लोग बैठ सकते थे. दूसरा लोगों ने धमकी दी थी कि अगर मैंने वहां परफॉर्म किया, तो वो लोग वेन्यू पर ताला लगवा देंगे. मुझे लगता है ये भी कोविड प्रोटोकॉल और न्यू गाइडलाइन्स का हिस्सा है. मुझे लगता है, मुझे अब कोरोना के वेरिएंट के रूप में देखा जा रहा है. जो लोग ट्विटर पर हैं और चौक रहे हैं कि 'कामरा कैसे परफॉर्म कर सकता है, जब फारूकी को कॉमेडी छोडनी पड़ी है', चलो हम इस बात से तो खुश हो ही सकते हैं कि रूलिंग क्लास ओप्रेशन के मामले में तो कम से कम समानता दिखा रही है. शायद अगर हम 'इक्वल ओप्रेशन' के रास्ते पर चलते रहेंगे, तो शायद एक दिन हम इक्वल लिबरेशन तक पहुंच जाएंगे. नीचे में शो कैंसिल करने के तरीके लिख रहा हूं. जिससे अगले लोगों के लिए काम करने में आसानी होगी. अगर उन्होंने ये मेथड फॉलो किया और फिर भी शो कैंसिल नहीं हुआ, तो मैं एज़ अ स्टैंडअप कॉमेडियन, ये करियर छोड़ दूंगा. 1. पुलिस को सूचित करें कि वहां हंगामा हो सकता है. 2. जगह के मालिक को सूचित करें कि वहां हंगामा हो सकता है. 3. आर्टिस्ट को बता दें कि अगर वो परफॉर्म करने आएंगे, तो उनके साथ हिंसा हो सकती है. 4. आर्टिस्ट को एक बार फिर याद दिला दें कि अगर उन्होंने धमकी के बावजूद भी शो किया तो उनके साथ क्या हो सकता है. 5. अपनी जीत के विक्ट्री मीम के साथ तैयार रहें. आप ये फ़ॉर्मूला उस आर्टिस्ट के साथ अपना सकते हैं, जिनसे आप एग्री नहीं करते हैं, जो आपको फनी नहीं लगते या जिनका आर्ट आप पसंद नहीं करते. इसे आप खुद को बिज़ी रखने के लिए या लाइफ़ को रोचक रखने के लिए कर सकते हैं. अब आप लोग मुझे ये बताएं कि अब मैं यहां से कहां जाऊं? और्रोविल और कोड़ई सारे आर्टिस्ट के लिए एडवाइज़ - चिंदी ना बनें, नॉन रिफंडेबल होटल के चक्कर में ना पड़े.
कुणाल को बताएं कि उन्हें कहां जाना चाहिए और सिर्फ कुणाल को ही नहीं, बाकी सभी कॉमेडियन्स को बता दें कि उन्हें कहां जाना चाहिए. क्यूंकि भैया कॉमेडी नगरिया की कठिन डगरिया में चलना आजकल तो बिलकुल भी आसान नहीं है.

Advertisement

Advertisement

()