मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद से जम्मू-कश्मीर सीएम की कुर्सी खाली है.बीजेपी-पीडीपी की फाइनल गोटियां सेट नहीं हो पा रही हैं. बीजेपी महासचिव राममाधव नेशुक्रवार को कहा, 'जम्मू कश्मीर में अभी के हालात हमारी वजह से नहीं हैं. सरकारबनाने के लिए नई डिमांड्स पूरी नहीं की जा सकती.' पीडीपी सूत्रों के मुताबिक,बीजेपी आलाकमान के साथ महबूबा मुफ्ती के बातचीत अब तक फेल ही रही है.https://twitter.com/PTI_News/status/710794599040569344 राम माधव ने कहा, 'जम्मूकश्मीर में सरकार बनाने के लिए बातचीत जारी है. मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बादमुख्यमंत्री पद के लिए पीडीपी को नेता चुनना था, लेकिन अब तक हालात बिलकुल नहींबदले. हमने मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ जिन शर्तों के साथ गठबंधन हुआ था, हम उसी परकायम रहना चाहते हैं.' https://twitter.com/ANI_news/status/710795224365146112 यादरहे जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार बनाने की जिम्मेदारी बीजेपी ने राम माधवके कंधों पर डाली है.