The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • After geyser releasing carbon monoxide a mumbai girl dies in mumbai

गीजर के साथ की गई एक गलती ने इस लड़की की जान ली, शरीर पर पड़े बड़े-बड़े छाले

नहाने गई लड़की बहुत देर तक बाहर नहीं आई, दरवाज़ा तोड़ा तो घरवालों के होश उड़ गए.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2020, 01:02 PM IST)
Img The Lallantop
गीज़र चलाते हुए अगर आपको भी ये लगता है कि सब ठीक है तो ये ख़बर आपके लिए है
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई के बोरीवली इलाके में एक लड़की बाथरूम में नहाने गई, लेकिन जिंदा वापस नहीं निकली. वजह था गीज़र. गर्म पानी जान का दुश्मन बन गया. घरवाले लड़की को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन लड़की की मौत हो गई. ये ख़बर हम सबको गीज़र समेत घर के तमाम बिजली उपकरणों को लेकर सचेत करती है. बाथरूम में लड़की को गीज़र की वजह से ऑक्सीजन नहीं मिल पाया. लड़की देर तक बाथरूम के फर्श पर बेहोश पड़ी रही.

# हुआ क्या?

5 जनवरी, रविवार की सुबह बोरीवली पश्चिम का इलाका. अपने परिवार के साथ रह रही एक लड़की नहाने के लिए बाथरूम गई. जब घरवालों को लगा कि उसे बाथरूम में गए काफी वक्त हो गया, तो उन लोगों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाना शुरू किया. देर तक भीतर से कोई जवाब नहीं आया. दरवाज़ा नहीं खुला. आख़िर में घरवालों ने बाथरूम का दरवाज़ा तोड़ दिया.

# भीतर पहुंचे, तो होश फाख्ता हो गए

जब घरवाले दरवाज़ा तोड़कर भीतर पहुंचे, तो देखा कि लड़की बाथरूम के फर्श पर गिरी हुई थी. बाथरूम में दम घुट रहा था. गर्म पानी से लड़की के शरीर पर छले पड़ गए थे. लड़की को लेकर घरवाले अस्पताल पहुंचे.

मुंबई के गोराई में स्थित मंगलमूर्ति अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा था. लड़की बाथरूम में गीजर से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से बेहोश हो गई थी. बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी ने उसके दिमाग को प्रभावित किया और लड़की बेहोश हो गई. अस्पताल में लड़की को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन 10 जनवरी को लड़की की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को ही लड़की का जन्मदिन भी था.

एक्सपर्ट बताते हैं कि बाथरूम में देर तक गीज़र इस्तेमाल करने या ऑन छोड़ देने से इस तरह के हादसे हो सकते हैं. बाथरूम में पर्याप्त वेंटिलेशन न होने पर भी हादसे हो सकते हैं. साथ ही गीज़र की मरम्मत हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट से ही करानी चाहिए.


वीडियो देखें:

बीजेपी सरकार में लगातार बढ़ रहा है मुद्रास्फीति दर

Advertisement

Advertisement

()