'टाइगर ज़िंदा है' में सलमान खान का एक डायलॉग था. 'शिकार तो सब करते हैं लेकिनटाइगर जैसा शिकार कोई नहीं करता'. ठीक कहा था. क्योंकि उनका किया शिकार अब उनकी जानका दुश्मन बन गया है. फिल्म थी 'हम साथ साथ हैं'. लोकेशन जोधपुर और टाइगर ने दोचिंकारा (ब्लैक बक) का शिकार कर दिया. कम से कम काले हिरण को पूजने वाले बिश्नोईसमाज का तो यही मानना है. सो सामज के लोगों ने सलमान पर केस कर दिया. अब तक कोर्टमें ऐसा कुछ नहीं हुआ है कि सलमान डरें. लेकिन जब समाज से आने वाले एक गैंगस्टरलॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी, तो बात और हो गई.बुधवार, 10 जनवरी को सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे थे. तभीवहां पुलिस पहुंची और फिल्म की शूटिंग रूकवाकर सलमान को सुरक्षित घर पहुंचाया.उन्हें पुलिस की गाड़ी में ही बिठाकर उनके घर पहुंचाया गया और उनकी गाड़ी को पुलिसलेकर आई. सलमान को फिलहाल शहर में साइकिल चलाने और अपने कहीं आने-जाने का प्लानसोशल मीडिया पर शेयर करने से भी से भी मना किया गया है.सलमान को कई बार मुंबई में साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है. (शाहरुख के साथसाइकलिंग करते सलमान).जब इस बारे में सलमान के पापा सलीम ख़ान से पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'सेट सेवापस ले जाने वाली बात की डीटेल तो मुझे नहीं पता पर धमकी वाली बात मैंने सुनी थी.सलमान के पास खुद की अच्छी सिक्योरिटी टीम है. ये कोई पहली बार नहीं है जब उन्हेंऐसी कोई धमकी मिली है. इस इंडस्ट्री में लोगों को आए दिन ऐसी धमकियां मिलती रहतीहैं.' धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ कोई एक्शन लेने के सवाल पर सलीम खानने कहा, 'हमें सबसे पहला एक्शन ये लेना है कि सलमान सुरक्षित रहें. बाकी वो नॉर्मलशूटिंग के लिए जा रहे हैं.'पापा सलीम खान के साथ सलमान.आपको बता दें कि चंडीगढ़ में छात्र राजनीति में सक्रिय लॉरेंस पर बिजनेसमैन वासुदेवइसरानी की हत्या का आरोप है. इसी केस की सुनवाई के सिलसिले में 5 जनवरी को लॉरेंसजोधपुर कोर्ट लाए गए थे. 4 जनवरी को इसी कोर्ट में सलमान खान की सुनवाई थी. यहीं परलॉरेंस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा, 'अभी सलमान खान कोमारेंगे यहीं जोधपुर में मारेंगे तब पता लग जाएगा. अभी तो मैंने कुछ किया ही नहींहै. बिना मतलब के मुझे इंवॉल्व कर रहे हैं.' देखिए लॉरेंस का वो धमकी वाला वीडियो: --------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक हत्या पर बनने जा रही है फिल्मबॉलीवुड की सबसे मशहूर मां के बच्चे किस बात पर झगड़ रहे हैं?जब हेमा के पापा ने धर्मेंद्र को जीतेंद्र के सामने धक्का देकर घर से निकाल दियाअनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' की 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए!विदेशियों को धूल चटा अखंड भारत का सपना साकार करता है ये पंजाबी गाना--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: