बात फैलाने से कोई फायदा नहीं. नहीं तो हमको सौ गालियां दोगे. हल्के में समझो.ट्विटर पर दो दिन से #Tarkariwali ट्रेंड कर रही है. नेपाल की इस लड़की की फोटूरूपचंद्र महर्जन नाम के खुदाई कारिंदे ने 29 अक्टूबर को फेसबुक पर पोस्ट की थी.अपने हाई रेजोल्यूशन DSLR से खींचकर. सिर्फ दो फोटोज थीं. हम जैसे वायरल कंटेंट परकाग चेष्टा बकोध्यानम लगाए रहते हैं न. फोटो आते ही वायरल कर दिए. अब वो लड़कीगुमनाम है लेकिन सोशल मीडिया पर उसका बड़ा नाम है.Image: Facebookकुछ दिन पहले अरशद खान पाकिस्तान वाला कम चाय वाला लड़का भी इसी तरह फेमस हुआ था.उसको तो सुनते हैं मॉडलिंग फाडलिंग का ऑफर भी मिला है. लेकिन एक बात तय कर लो. येचाय वाला पाकिस्तान में और तरकारी वाली नेपाल में रहे तो ऐसे ही खर्च हो जाएंगे. इनदोनों का करियर भारत में संवर सकता है. फुल बालीवुडिया पोटास है दोनों में. बस अरशदके लिए थोड़ी मुश्किल होगी. जब तक पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन चल रहा है तब तक सबरकी गोली खाएं. जैसे ही यह चोंचला उठे, वो भाग कर यहां आ जाएं.Image: Facebookकरण जौहर ने पूरी स्क्रिप्ट लिख ली होगी ऐसा हमें लगता है. इसमें भूतपूर्व हिंदूराष्ट्र और आधुनिक मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान को एक साथ एक पिच्चर में लाने परबॉक्स ऑफिस बुर्ज खलीफा हो जाएगा भाईसाब. लव जिहाद वाला मसाला डाल देने पर तो एकदमटापौ टाप चलेगा बिन्नेस. हम अपनी राय दे दिए हैं. फैसला करण के हाथ है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:इस चायवाले का खबर में आना एक बेहद खतरनाक बात हैपाकिस्तान में फेमस हो रहा है एक चाय वाला