क्रिकेट की दुनिया में एक टीम की पिछले एक साल से काफी धूम है. ये लोग काफी अच्छाक्रिकेट खेले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर लीग तक में इन्होंने अपने टैलंट कालोहा मनवाया है. टीम है अफगानिस्तान की. 2019 वर्ल्ड कप के लिए इन्होंने भी अपनी 15प्लेयरों की टीम अनाउंस कर दी है. 2017 से आईसीसी का फुल मैंबर बनने के बाद सेअफगानिस्तान टीम ने कई नए कीर्तिमान रचे. बड़ी टीमों को तगड़ी टक्कर दी और अब येवर्ल्ड कप में भी चौंकाने के लिए तैयार हैं.Afghanistan Cricket Board Selection Committee announced Afghanistan’s squad forthe upcoming ICC Cricket World Cup 2019.Find out more: https://t.co/3FecMDpRcB#AfghanAtalan #CWC2019 #CWC19pic.twitter.com/xCSFmXGLJV — Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) April 22,2019 तो पहले जान लीजिए कौन कौन है इनके 15 के स्क्वॉड में- 1. गुलबदिन नायब(कप्तान) 2. मोहम्मद शाहज़ाद (विकेटकीपर) 3. नूर अली ज़दरान 4. हजरतुल्लाह जजई 5.रहमत शाह 6. असगर अफगान 7. हशमतुल्लाह शाहिदी 8. नजीबुल्लाह ज़दरान 9. समीहल्लाहशिनवारी 10. मोहम्मद नबी 11. राशिद खान 12. दावलत ज़दरान 13. आफताब आलम 14. हामिदहसन 15. मुजीब उर रहमान अफगानिस्तान की टीम में दो बदलाव सबसे बड़े हैं, पहला ये किवर्ल्ड कप के लिए कप्तानी गुलबदिन नायब को दी गई है. पहले कप्तान असगर अफगान थे.टीम के सीनियर खिलाड़ियों जैसे राशिद खान और मोहम्मद नबी ने असगर को कप्तानी सेहटाए जाने का विरोध किया था. इन्होंने कहा कि टीम असगर की कप्तानी में काफी अच्छीघुल मिल चुकी थी और वर्ल्ड कप से पहले कप्तान का बदलना टीम के लिए अच्छी बात नहींहै. वहीं राशिद ने कहा था कि ये निर्णय गैरजिम्मेदाराना और पक्षपातपूर्ण है. कप्तानके अलावा टीम में एक बदलाव और भी हुआ है. वो है 31 साल के फास्ट बॉलर हामिद हसन काटीम में आना. इन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल जून 2016 में खेला था. चीफसलेक्टर ने ये भी कहा कि वर्ल्ड कप के लिए टीम 6 महीने से तैयार कर रही है और टीमका मकसद इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में इंस्पिरेशनल क्रिकेट खेलना है. यानी ऐसा खेलजो मुल्क में औरों का भी ये गेम खेलने की ओर खींचे. मुझे पता है कि वर्ल्ड कप मेंसभी टीमें बहुत मजबूत हैं मगर हमारी कोशिश अच्छा खेलकर अपना लक्ष्य पाने कीहोगी." अफगानिस्तान का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 जून को होगा.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-