The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Afghanistan team bundled up for 109 in first innings of their Test Cricket debut against India

109 पर ऑल आउट, अफगानिस्तान इस एक वजह से फिर भी खुश होगी

एक बहुत गंदा रिकॉर्ड बनते बनते बचा है.

Advertisement
pic
15 जून 2018 (अपडेटेड: 15 जून 2018, 10:12 AM IST)
Img The Lallantop
ये मैच दूसरे ही दिन खत्म हो सकता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
अफगानिस्तान का पहला टेस्ट. दूसरा दिन और पूरी अफगान टीम 100 रन बनाने में पानी मांगने लगी. इंडिया के 474 रनों के जवाब में पूरी अफगान टीम पहली पारी में 109 रन पर आउट हो गई. यहां अकेले शिखर धवन ने ही 107 और मुरली विजय ने 105 रन मार दिए थे. पूरी अफगान टीम ने बस 28 ओवर खेले. अपने इस प्रदर्शन के बाद न सिर्फ ये टीम बल्कि आईसीसी भी सोच रही होगी कि क्या सही में अफगान टीम को टेस्ट स्टेटस देने का सही टाइम है.
Afghan Batting
अफगानिस्तान को याद रखना होगा कि टेस्ट मैच 5 दिन का खेल है.

अपने डेब्यू टेस्ट मैच में किसी भी टीम का पहली पारी में ये दूसरा सबसे कम स्कोर है. पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका आती है. अफ्रीकी टीम ने जब साल 1889 में अपना पहला टेस्ट इंग्लैंड खिलाफ खेला था तो वो 84 पर ऑल आउट हो गई थी. इसके बाद अब 109 रनों वाली अफगानिस्तान की टीम है. इस लिहाज से अफगानिस्तान जरूर राहत महससू कर रही होगी. न्यूजीलैंड ने 112, आयरलैंड ने 130, पाकिस्तान ने 150, वेस्टइंडीज ने 177, इंडिया ने 189, इंग्लैंड ने 196, श्रीलंका ने 218, ऑस्ट्रेलिया ने 245, बांग्लादेश ने 400 और जिम्बाव्बे ने 456 रन बनाए थे.
R Ashwin Bowling
आर अश्विन ने चार विकेट लिए हैं.

टीम का कोई भी खिलाड़ी 24 रनों के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाया. ये भी मोहम्मद नबी के बल्ले से निकले थे. टीम के ओपनर मोहम्मद शहज़ाद जो लंबे शॉट मारने के लिए जाने जाते हैं, 14 रन बनाकर ही रन आउट हो गए. इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 8 ओवर फेंके और 4 विकेट झटक लिए. इसमें एक मेडन ओवर भी था. इसी के साथ अश्विन इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे बॉलर बन गए हैं. अश्विन ने 312 विकेट पूरे किए हैं और इनसे आगे हरभजन सिंह (417), कपिल देव (434) और अनिल कुंबले (619) हैं.
वहीं इस मैच में इशांत शर्मा ने 5 ओवरों में 2 विकेट, रविंद्र जडेजा ने 3.5 ओवरों में 18 रन देकर 2 अफगान बल्लेबाजों को वापस पवेलियन लौटाया. मगर इन सबके बीच एक विकेट लेने वाले उमेश यादव के लिए यादगार मौका तब आया जब उनके 100 विकेट पूरे हुए. ये उमेश यादव का 37वां टेस्ट है.


Also Read

जिसे लोग विकलांगता समझते हैं, उसे इस लड़के ने अपनी बॉलिंग का हथियार बना लिया

इंडिया का वो बॉलर, जिसने अपने पोलियो वाले हाथों को अपना हथियार बना लिया

सहवाग ने जिन्हें सुपरवुमन बताया था, उन दादी की कहानी बहुत दुख भरी है

पहले ही टेस्ट में राशिद खान को आटे-दाल का भाव पता चल गया

जब तक अफगानिस्तान क्रिकेट खेलता रहेगा, इस लड़के का नाम जरूर लिया जाएगा

Advertisement

Advertisement

()