करण जौहर ने आर्मी वेलफेयर फंड में जितने पैसे देने की बात कही है, वो उससे तीनगुना है, जितना उस आर्मी फंड में पहले से ही मौजूद है. ये फंड अभी दो महीने पहले हीशुरू किया गया था. फंड की शुरूआत हुई थी डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर के एकइनिशिएटिव से. पर्रिकर ने कहा था कि लोगों और आर्गेनाइजेशन ने उनसे कहा था कि वोसैनिकों के परिवार की मदद करना चाहते हैं. जिसके बाद इस फंड की शुरुआत की गईथी. डिफेंस मिनिस्टर पर्रिकर ने एक बयान में ये भी कहा था कि उन्हें ऐसी रिक्वेस्टफरवरी में सियाचिन में ग्लेशियर ढहने के बाद से ही आनी शुरू हो गई थी. जिसमें 10सैनिकों की मौत हो गई थी. मामला काफी दिन से चला आ रहा था. मनसे यानी महाराष्ट्रनवनिर्माण सेना करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का विरोध कर रही थी. रीजन येथा कि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने एक्टिंग की हुई है. इसलिए मनसेइसकी रिलीज का विरोध कर रही थी. इसकी रिलीज से जुड़ी एक मीटिंग शनिवार को करण जौहर,देवेंद्र फडनवीस और राज ठाकरे के बीच हुई थी. जिससे ये फैसला सामने आया था कि मनसेफिल्म को इस शर्त पर रिलीज होने देगी कि करण जौहर आर्मी वेलफेयर फंड में मारे गएसैनिकों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये जमा करवाएंगे. इंडियन एक्सप्रेस की खबर केहिसाब से जितनी रकम अब करण जौहर फंड में मदद के लिए दे रहे हैं, वो पहले से फंड मेंमौजूद रकम की 3 गुने से ज्यादा है. सरकारी सूत्रों के हिसाब से अगस्त के बीच में जबये फंड शुरू हुआ था, उस वक्त से पिछले हफ्ते तक इस फंड में बस 1.4 करोड़ रुपये हीआए थे. ये सेना का एक मेन फंड है, जिसका नाम आर्मी वेलफेयर फंड बैटल कैजुएल्टीज रखागया था. आर्मी की एजीटांट जनरल ब्रांच इस फंड की देख-रेख करती है. इस फंड में जोपैसा आएगा, वो शहीदों के लिए चलाई जा रही स्कीम के एडिशनल में होगा. इस बारे मेंपिछले महीने डिफेंस मिनिस्ट्री ने ये क्लियर कर दिया था कि क्या-क्या प्रोसीजरहोगा. वैसे ये पैसा सरकारी फंड से अलग होगा. डिफेंस मिनिस्ट्री ने अपने बयान मेंकहा है कि इस फंड में लोग अपने मन से ही मदद करते हैं, किसी को फोर्स नहीं कियागया. ये पैसा युद्ध में शहीदों के परिवारों की मदद के लिए यूज होगा. मिनिस्ट्री इसफंड में आने वाले पैसे को टैक्स से छूट दिलाने के प्रपोजल पर भी सोच रही है. आर्मीकी ओर से कई लोगों ने फिल्म रिलीज के बदले करण से 5 करोड़ रुपए लेने को गलत बतायाथा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें - राज ठाकरे की गुंडई को इंडियन आर्मी ने थप्पड़ रसीद किया हैकमेंट का टोकरा उठाकर निकल लो, अब पाठक जाग गया हैरेणुका शहाणे ने राज ठाकरे और MNS की बोलती बंद कर दी हैपाक कलाकारों पर अभय देओल ने जो कहा, उससे 'ताईजी' नाराज हो सकती हैंदेवेंद्र फडनवीस, गुंडा एक्ट लगाकर राज ठाकरे को जेल में क्यों नहीं ठूंस देते?बेचारा करण जौहर प्रेमी आदमी है, तुम बुलीज़ से हार गया है!ये अनुराग कश्यप को डर नहीं लगता क्या! नरेंद्र मोदी को ताना मार दिया है!