The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • adultery: husband finds wife sleeping with her boss using find my iphone app, could land up in jail for fifteen years

आईपैड खोजने पर बॉस के साथ सेक्स करती पत्नी मिली, पति को हो सकती है जेल!

डोनिस को जाने क्या सूझी, उन्होंने पत्नी का वीडियो भी बना लिया.

Advertisement
pic
6 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 6 सितंबर 2017, 01:06 PM IST)
Img The Lallantop
नैन्सी और सीन डोनिस (तस्वीर साभार: nypost / Facebook)
Quick AI Highlights
Click here to view more
कभी जेब में हाथ डालो और फोन न टटोल पाओ, तो दिल ऐसा धक्क सा करता है कि एक सेकंड में चेहरे पर पीलिया के लक्षण दिखने लग जाते हैं. ऐसा लगता है दिल का दौरा आ गया है. लोगों का दुख समझते हुए अब कंपनियां फोन खोने का इलाज भी ले आई हैं. ऐप पर जाइए, घंटी मारिए और पता कर लीजिए कि फोन कहां है. अमेरिका में इसी तकनीक के कारण एक आदमी की गृहस्थी उजड़ गई. 'फाइंड माई आईफोन' के सहारे बेटे का आईपैड खोजने की कोशिश कर रहा था. हाथ क्या आया मालूम? पत्नी का अफेयर. आईपैड खोज रहा था. पत्नी मिल गई. बॉस के साथ सोते हुए. नंगी. इतना ही होता तो गनीमत थी. लेकिन शनि का प्रकोप. अब खुद पति के जेल जाने की नौबत आती दिख रही है. ये दुखभरी कहानी न्यू यॉर्क पोस्ट ने छापी है. दुखियारे पति का नाम है सीन डोनिस. उसकी पत्नी नैन्सी. अप्रैल, 2016 में एक दिन पत्नी ने पति से कहा, तुम जरा बेटे का ख्याल रखो. मैं दोस्तों के साथ डिनर करके आती हूं. शाम को डोनिस ने देखा कि उनके 5 साल के बेटे का आईपैड गायब है. इतना महंगा होता है आईपैड. हल्के में नहीं लिया जा सकता. डोनिस ने 'फाइंड माई आईफोन' ऐप की मदद ली. सॉफ्टवेयर से पता चल गया कि आईपैड कहां है. फिर क्या था. डोनिस ने बेटे को अपनी मां के हवाले किया. खुद कार उठाकर आईपैड के लोकेशन की तरफ बढ़ चले. पीछा करते-करते एक घर पर पहुंचे. ये घर नैन्सी के बॉस का था. घर के बाहर नैन्सी की कार पार्क थी. पत्नी की कार पहचानने में पति कैसे गलती करेगा. उत्सुकता जो न कराए. डोनिस कार से उतरकर घर में घुस गए. दरवाजा खुला था. अंदर जाने में कोई दिक्कत नहीं हुई. दिक्कत हुई अंदर जाकर. डोनिस ने जो देखा, वो कच्चे दिल के आदमी के लिए नहीं है. डोनिस ने पत्नी को देखा. पत्नी के बॉस को देखा. उन्हें बेडरूम में बिस्तर पर साथ देखा. वो जो कर रहे थे, वो भी देखा. फिर जो चिल्लमचिल्ली मची कि तौबा करिए. दोनों खूब चीखे. डोनिस को जाने क्या सूझी, उन्होंने पत्नी का वीडियो भी बना लिया. पहली क्लिप कुल 7 सेकंड लंबी है. इसमें नैन्सी अपने बॉस अल्बर्ट लोपेज के साथ हैं. फैमिली वाले लोग भी हमारी वेबसाइट पर टहलने आते हैं. उनको ध्यान में रखकर हम डिटेल में नहीं जा रहे. शॉर्ट में बता रहे हैं. हुआ यूं कि डोनिस ने जब दोनों को देखा, तो अंग्रेजी में वाऊ बोल पड़े. दुख में यही शब्द सूझा होगा शायद. पति को देखते ही नैन्सी अल्बर्ट से छिटक गई. फिर जल्दबाजी में डोनिस के हाथ से उनका फोन गिर गया. फिर फोन उठाकर डोनिस ने दूसरा वीडियो शूट किया. ये वाली क्लिप 35 सेकंड की है. इसमें नैन्सी और अल्बर्ट खुद को ढकने की कोशिश कर रहे हैं. क्यों? इसका जवाब जाहिर है. नाराज डोनिस पत्नी पर चिल्ला रहे हैं. वो अंग्रेजी में जो कह रहे हैं, उसका सार कुछ यूं है, 'सब वीडियो में आ गया है. सब रिकॉर्ड हो गया है. मुझे भरोसा नहीं हो रहा. नैन्सी. मैं तुम्हारे ऊपर यकीन नहीं कर पा रहा.' जवाब में नैन्सी कहती हैं, 'रुक जाओ. प्लीज, रूक जाओ. रुको. मुझे समझ आ गया. रुक जाओ प्लीज.' इस सीन में अल्बर्ट क्या करें? उनको एकाएक याद आ गया होगा कि घर तो उनका ही है. उन्होंने कह दिया, मेरे घर से दफा हो जाओ. इसके बाद वीडियो हिलने-डुलने लगता है. लगता है हाथापाई हो रही है. फिर आती है डोनिस की आवाज. कह रहे हैं, ठीक है. जा रहा हूं. ये वाकया हुआ और नैन्सी ने तलाक की अर्जी डाल दी. 6 साल की शादी टूट गई. फरवरी 2017 में तलाक पर मुहर भी लग गई. लेकिन शनि की कुदृष्टि इतने पर ही नहीं रुकी. 20 जुलाई को डोनिस के पास रॉकलैंड ग्रैंड जूरी की चिट्ठी आई. उन पर अल्बर्ट के घर में जबरन घुसने और गैरकानूनी तरीके से जासूसी करने का इल्जाम है. डोनिस ने रहम की अर्जी लगाई है. कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया. अब 20 सितंबर को अदालत में पेशी है. दोषी पाए गए तो इनकी बैंड बज जाएगी. लंबा जाएंगे. 15 साल तक की सजा हो सकती है. अल्बर्ट साहब इस वाकये पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते. उनको बस इत्ती सी शिकायत है कि डोनिस उनको परेशान करते रहते हैं. नैन्सी ने कहा कि जो कहेंगी, कोर्ट से कहेंगी. अब आगे क्या होगा, सो तो अभी मालूम नहीं. लेकिन टिपिकल भारतीय वाली सलाह दें तो डोनिस जी को शनिमंत्र का जाप शुरू कर देना चाहिए. हो सके तो किसी पंडा जी से मिलकर शनि शांत करवा लें. ऐसा थोड़े न है कि ये सब बस हिंदुओं पर असर करता है. वसुधैव कुटुंबकम. हमारे देवता के कारण किसी का दर्द कम हो, तो इसमें हर्ज ही क्या है. ग्लोबलाइजेशन का दौर है. पूरी दुनिया अपनी है.
अब मिलिए उस सेक्स डॉल से, जो रेप को बढ़ावा देती है:
ये भी पढ़िए: बच्ची ने स्केच बनाकर कोर्ट में दिखाया, कैसे किया गया उससे रेप, ये देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं शर्मनाक: वो जगह, जहां 2 लाख मर्द एक साथ रेप करते हैं 100 औरतों का रेप हुआ, मिले ब्रा के दस किलो चीथड़े! आर्टिकल 377 के दौर में, कामसूत्र क्या कहता है गे सेक्स पर  

Advertisement

Advertisement

()