लता मंगेशकर की आवाज़ को 'ओवररेटेड' कहा, तो अदनान सामी भड़क गए
साथ में विवेक रंजन अग्निहोत्री भी गुस्सा हो गए.
Advertisement

लता मंगेशकर की आवाज़ को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने कमेंट किया. उस पर सिंगर अदनान सामी का गुस्सा फूट पड़ा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
अदनान सामी. सिंगर हैं और बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ बहुत सारे अल्बम्स के लिए सुपरहिट गाने गा चुके हैं. मगर इस बार चर्चा में उनका कोई गाना नहीं बल्कि उनका एक ट्वीट है. दरअसल लीजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर के खिलाफ राय रखने वाले एक ट्विटर यूज़र पर अदनान ने भी ट्वीट किया है. पूरा मामला क्या है पढ़िए-
हुआ यूं कि अदनान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लता मंगेशकर, नूर जहां और आशा भोसले की एक पुरानी फोटो शेयर की. इसे शेयर करने के बाद लोगों ने लता मंगेशकर की आवाज़ की तारीफ करनी शुरू कर दी. मगर इसी के एक घंटे बाद अदनान ने फिर से एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में कावेरी नाम की एक यूज़र का ट्वीट था. जिसने लता की आवाज़ को पसंद करने वालों पर टिप्पणी की थी.
अपने ट्वीट में कावेरी ने लिखा,
लता मंगेशकर ने अपने समय के सभी सिंगर्स और म्यूज़िक कम्पोजर्स के साथ काम किया. 1940 से लेकर 1970 के दशक तक आशा भोसले, शमशाद बेगम, उषा मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश, मन्ना दे, हेमंत कुमार और महेंद्र कपूर संग डुएट गाए. लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा में करीब छह दशकों से एक्टिव रहीं हैं और 2000 से भी ज्यादा फिल्मों में गा चुकी हैं.
''लता मंगेशकर की आवाज़ अच्छी है, ऐसा सोचने के लिए भारतीयों का ब्रेनवॉश किया गया है.''कई सारे ट्वीट्स में कावेरी ने लता की आवाज़ को लेकर बहुत कुछ कहा. एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए उन्होंने इस बात का भी समर्थन किया कि लता की आवाज़ 'ओवररेटेड' है. बस फिर क्या था, अदनान सामी का गुस्सा हो गए. ट्वीट को शेयर करते हुए अदनान ने जवाब दिया,
''बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद. चुप रहना और बेवकूफ दिखना बेहतर है, बजाय इसके कि मुंह खोलकर शक को यकीन में बदल दिया जाए''.अदनान सामी के अलावा भी बहुत से लोगों ने कावेरी के इस कमेंट पर उन्हें घेर लिया. कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें अदनान का जवाब बहुत पसंद आया. वहीं लता मंगेशकर के सपोर्ट में अदनान के अलावा डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,
''अगले जन्म में लता मंगेशकर के हेटर्स हमारी तरह पैदा हों, जो उनकी ब्यूटी और आवाज़ को ठीक तरह से समझ पाएं.''एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा,
''सिर्फ लता मंगेशकर की वजह से मैं सरस्वती पर विश्वास करता हूं और सिर्फ उनके हेटर्स की वजह से मैं डेविल पर विश्वास करता हूं.''बाद में लोगों ने लता मंगेशकर को लेकर इतने ट्वीट किए कि ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड होने लगा. जिसमें 6 हज़ार से भी ज़्यादा ट्वीट थे. लता मंगेशकर को फिल्म इंडस्ट्री में स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है. हज़ारों गीतों को अपनी सुरीली आवाज़ दे चुकी हैं. 36 रीजनल भाषाओं में भी गाने गाए हैं.
लता मंगेशकर ने अपने समय के सभी सिंगर्स और म्यूज़िक कम्पोजर्स के साथ काम किया. 1940 से लेकर 1970 के दशक तक आशा भोसले, शमशाद बेगम, उषा मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश, मन्ना दे, हेमंत कुमार और महेंद्र कपूर संग डुएट गाए. लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा में करीब छह दशकों से एक्टिव रहीं हैं और 2000 से भी ज्यादा फिल्मों में गा चुकी हैं.




