The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Adani Group Looses 51 Thousand Crores Adani On 27th In Billionaire Index

अमीरों की लिस्ट में 27वें नंबर पर पहुंचे अडानी, जानते हैं एक ही दिन में कितना बड़ा नुकसान हुआ है?

महीने भर पहले अडानी अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे.

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 22 फ़रवरी 2023, 09:35 PM IST)
Adani Group Companies loss in share market
अडानी समूह को शेयर मार्केट में काफी नुकसान हुआ है. (सांकेतिक फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार, 22 फरवरी को तगड़ी गिरावट दर्ज की गई. शेयरों में गिरावट के चलते अडानी ग्रुप को लगभग 51,294 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. हालांकि, जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से ही अडानी ग्रुप (Adani Group Companies) के शेयरों में गिरावट कोई नई बात नहीं रह गई है.

वैसे 22 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार गिरावट रही. बाजार गिरावट के साथ ही खुला और गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 263.92 अंक यानी 0.43% की गिरावट के साथ 60,408.80 पर खुला. वहीं 928 अंक टूटकर 59,744.98 पर बंद हुआ. निफ्टी 67.70 अंक यानी 0.38% टूटकर 17,750 पर खुला और 272 अंक नीचे 17,554 के स्तर पर बंद हुआ. 

कितनी गिरावट आई?

22 फरवरी को फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 10.06% टूटकर 1,401 रुपए पर बंद हुआ. अडानी पोर्ट्स भी 6.2% फिसलकर 547 रुपये पर आ गया. अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर में भी करीब 5-5% की गिरावट रही.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 फरवरी को अडानी ग्रुप के 10 शेयरों का कंबाइन्ड मार्केट कैप 8,09,182 करोड़ रुपए था. 22 फरवरी को लगभग 51 हजार करोड़ रुपये के नुकसान के साथ ये 7.5 लाख करोड़ रुपए पर आ गया. 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप को अब तक 11.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महीने से भी कम समय में, अडानी ग्रुप के शेयरों ने अपने मूल्य का 60% तक खो दिया है.

अमीरों की लिस्ट में भी लुढ़के अडानी

इतना ही नहीं, फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी की नेटवर्थ 43.4 बिलियन डॉलर रह गई है. यानी लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये. इस तरह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी 22 जनवरी को 26वें नंबर पर आ गए. ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 22 जनवरी, 2023 को 27वें नंबर पर आ गए. इस लिस्ट में गौतम अडानी की टोटल नेट वर्थ 46.1 बिलियन डॉलर बताई गई है. मतलब यानी लगभग 3.8 लाख करोड़ रुपये.

वीडियो: विकिपीडिया ने अडानी पर लगाए किस फ़र्ज़ीवाड़े के आरोप लगा दिए? हिंडनबर्ग ने ये कहा

Advertisement

Advertisement

()