The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Adani group fake press release circulate threatening protestors in Kenya

अडानी के नाम पर 'फेक प्रेस रिलीज', केन्या में प्रदर्शनकारियों को धमकाने की बात कही गई

Adani Group के नाम पर एक 'फेक' प्रेस रिलीज सर्कुलेट हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि Kenya में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

Advertisement
Adani, Fake press release, Press release
अडानी के नाम पर फेक प्रेस रीलीज हुआ सर्कुलेट (फोटो: सोशल मीडिया)
pic
रविराज भारद्वाज
16 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 16 सितंबर 2024, 03:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अडानी ग्रुप (Adani Group) के नाम पर एक प्रेस रिलीज सर्कुलेट हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि केन्या में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. इस प्रेस रिलीज में धमकी दी गई है कि केन्या (Kenya) में प्रोजेक्ट के लिए अडानी ग्रुप (Adani Group) से रिश्वत लेने वाले सरकारी और व्यक्तिगत शेयरहोल्डर्स के नाम जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि अडानी ग्रुप ने एक बयान जारी कर इस प्रेस रिलीज को 'फेक' बताया है.

दरअसल, केन्या सरकार की तरफ से देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JKIA) को अडानी ग्रुप को लीज पर सौंप दिया था. रिपोर्ट के मुताबिक ये लीज 30 साल के लिए है. इसके बाद केन्या में बवाल मचा था.केन्या एविएशन वर्कर्स यूनियन और लोगों ने सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध किया था. इसके बाद अडानी के नाम पर एक 'फेक' प्रेस रिलीज सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने लगा. जिसमें लिखा गया,

Image embed

ये भी पढ़ें: अडानी से जुड़े स्विस बैंक खातों में 26 अरब रुपये फ्रीज? इस बार सिर्फ हिंडनबर्ग ने दावा नहीं किया है

अडानी ग्रुप ने कथित दावों का खंडन किया है. कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया,

Image embed

केन्या में मिले और प्रोजेक्ट

इस  बीच केन्‍या सरकार ने अडानी समूह को एक और बड़ा ठेका दिया है. ये ठेका पावर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का है. cnbcafrica की रिपोर्ट के मुताबिक  ये जानकारी केन्या के राष्ट्रपति के एक आर्थिक सलाहकार डेविड नडी के हवाले से दी गई है. पावर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप कंसेशन 1.3 बिलियन डॉलर का है

वीडियो: नई हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद विपक्ष ने SEBI-अडानी को बुरी तरह घेरा, कांग्रेस-AAP नेता क्या बोले?

Advertisement

Advertisement

()