The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Actress Renuka Shahane criticised MJ Akbar on main bhi chowkidar campaign by BJP

'मैं भी चौकीदार' की सबसे बड़ी खिल्ली रेणुका शहाणे ने उड़ाई है

भाजपा तो कह रही होगी कि रंग में भंग ही पड़ गया.

Advertisement
pic
18 मार्च 2019 (अपडेटेड: 17 मार्च 2019, 03:43 AM IST)
Img The Lallantop
रेणुका शहाणे
Quick AI Highlights
Click here to view more
पीएम मोदी समेत भाजपा के आला नेताओं ने ट्विटर पर नाम बदल लिया है. नाम के आगे जोड़ लिया है- चौकीदार. ये भाजपा के चुनावी कैंपेन का हिस्सा है. भाजपा दावा कर रही है कि चौकीदार है तो देश सुरक्षित है.
प्रधानमंत्री ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है. (Twitter|narendramodi)
प्रधानमंत्री ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है.
(Twitter|narendramodi)

लेकिन इन भाजपा नेताओं में एक और नाम है एम. जे. अकबर. भाजपा के दागी नेता. पिछले दिनों भारत में चली #Metoo मूमेंट में अकबर का नाम आया. इन्होंने भी 'चौकीदार' पर ट्वीट किया. अकबर ने लिखा-
मैं #MainBhiChowkidar से जुड़कर गर्व महसूस कर रहा हूं. देश को प्यार करने वाले नागरिक होने के नाते मैं भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और आंतकवाद को हराने और बेहतर, मजबूत, और सुरक्षित देश बनाने में अपना पूरा सहयोग दूंगा.
MJ Akber
एम जे अकबर का ट्वीट (Twitter|mjakbar)

पेशे से पत्रकार रहे अकबर पर साथ काम कर चुकी महिलाओं ने संगीन आरोप लगाए थे. जब आरोप लग रहे थे, उस वक्त अकबर देश से बाहर थे. बतौर, विदेश राज्यमंत्री अफ्रीकन देशों में घूम रहे थे. लगातार आरोप लगते रहे, लेकिन वो चुप रहे. ना हां की, न इनकार किया. अपने पद से इस्तीफा देने का नैतिक दबाव था. पर ना खुद इस्तीफा दिया, ना ही सरकार ने मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया. जिस तरह से आरोप लग रहे थे, कम से कम पार्टी को तो एक्शन लेना चाहिए था. लेकिन भाजपा की ओर से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
कई मुख्तलिफ़ आवाज़ें अकबर के खिलाफ थीं, लेकिन उनकी तबीयत पर कोई असर नहीं दिखा. दूसरी तरफ सियासत और बॉलीवुड का नाता ऐसा है कि दोनों एक-दूसरे के फटे में टांग फंसाने से बचते रहते हैं. माने बॉलीवुड वाले राजनीति के बारे में नहीं बोलते और सियासत वाले बॉलीवुड पर. दोनों का सही चलता है. लेकिन कुछ आवाज़ें हैं, जो सामने आती हैं और ग़लत को ग़लत कहने की हिम्मत रखती हैं. रेणुका शहाणे एक ऐसा ही नाम हैं. चाहे #Metoo कैंपेन की बात हो या राजनीतिक पार्टियों को जवाब देने की. रेणुका ने हर गलतबयानी का ठोंक बजा कर जवाब दिया है. ताजा मामला जुड़ा है- #MainBhiChowkidaar मूमेंट से. एम.जे अकबर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रेणुका ने लिखा-
अगर आप भी चौकीदार हैं तो कोई महिला सुरक्षित नहीं #BesharmiKiHadd @IndiaMeToo
रेणुका ने जो लिखा (Twitter|renukash)
रेणुका ने जो लिखा (Twitter|renukash)

एम जे अकबर ने #Metoo के सभी आरोपों को झूठा बताते हुए खुद को बेकसूर बताया था. लेकिन उन्हें अक्टूबर 2018 में केंद्रीय राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.


वीडियो- अर्थात: पिछले 20 साल में किस तरह से बदला है देश का वोटिंग पैटर्न?

Advertisement

Advertisement

()