ओछी बात करने वाले नेता को हीरोइन ने तो धोया ही, पार्टी ने भी निकाला
'मैं सीता, भूत, देवी, दोस्त, वाइफ, लवर का रोल करती रहूंगी.'
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
'नयनतारा जाना-माना चेहरा है. वो भूतनी का रोल भी कर सकती है और सीता माता का भी. एक समय में जब फिल्म मेकर्स को देवी का किरदार देना होता था तो वे केआर विजया जैसी अभिनेत्री को देते थे, लेकिन अब कोई भी ऐसे किरदार कर लेता है. वे इज्जतदार अभिनेत्रियों को भी कास्ट कर सकते हैं और किसी के साथ भी सो जाने वाली अभिनेत्रियों को भी.'डीएमके के सीनियर नेता राधा रवि के इस बयान की आलोचना के बाद उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. डीएमके प्रमुख ने रविवार को ट्वीट कर राधा रवि को पार्टी से सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी. अपने स्टेटमेंट में उन्होंने कहा -पार्टी महिला अधिकारों का समर्थन करती है. एक्ट्रेस को लेकर दिया गया राधा रवि का बयान निंदनीय है. इसलिए पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. शनिवार को नयनतारा की आगामी फिल्म कोलायुथिर कालम के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर राधा रवि ने ये बात कही थी.
राधा रवि की टिप्पणी से आहत नयनतारा ने ट्विटर पर पोस्ट कर अपनी बात कही.#Radharavi on stage#KolaiyuthirKaalam Trailer launch #Nayanthara#KolaiyuthirKaalam #KolaiyuthirKaalamTrailer @EtceteraEntert1 @DoneChannel1 @rajshriofficial @thisisysr pic.twitter.com/u21PLfkuFN
— Thiyagu PRO (@PROThiyagu) March 23, 2019
नयनतारा ने लिखा, मैं बहुत कम पब्लिक स्टेटमेंट जारी करती हूं. मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं अपने काम से ही जवाब दूं. लेकिन इस बार पानी सर के ऊपर से निकल गया है. आज मैं डिटेल स्टेटमेंट जारी कर रही हूं. इस मामले में मैं अपना स्टैंड क्लियर करना चाहती हूं. साथ ही उन महिलाओं के दर्द को सामने लाना चाहती हूं जो इस तरह के सेक्सिस्ट रिमार्क का सामना करती हैं. सबसे पहले में डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपमानजन टिप्पणी करने वाले राधा रवि के खिलाफ एक्शन लिया और उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया.
मैं राधा रवि और उनकी तरह सोचने वाले उन सभी को बता देना चाहती हूं कि उन्हें भी एक औरत ने ही जन्म दिया है. औरतों के खिलाफ इस तरह का कॉमेंट दिखाता है कि उनके अंदर माचोमैन वाली भावनाएं घर कर गई हैं. जिस तरह से वे महिलाओं के खिलाफ व्यवहार करते हैं, उसके लिए मैं माफी मांगती हू्ं. एक अनुभवी एक्टर होने के नाते राधा रवि को युवाओं के लिए अच्छा उदाहरण पेश करना चाहिए था. लेकिन उन्होंने खुद को महिलाओं से नफरत करने वाले एक रोल मॉडल के रूप में पेश किया. महिलाएं हर क्षेत्र में सिक्का जमा रही हैं. राधा रवि जैसे लोग जो बिजनेस में फेल होने की वजह से अपनी उपयोगिता खो चुके हैं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने लिए महिलाओं के खिलाफ इस तरह के बयान दे रहे हैं.
सबसे ज्यादा शॉकिंग ये है कि जब राधा रवि इस तरह के बयान दे रहे थे तो पब्लिक में कुछ लोग उनकी बातों पर हंस रहे थे. औरतों के खिलाफ बोलने वाले नेताओं की बातों पर जब तक ऑडियंस की ओर से तालियां बजती रहेंगी उनका हौसला बढ़ता रहेगा. और राधा रवि जैसे लोग इस तरह के बयान देते रहेंगे. एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं इस तरह के बयान की कड़ी निंदा करती हूं. राधा रवि के बयान से मेरे फैंन्स को भी झटका लगा है. मैं उनसे कहना चाहती हूं कि वे इस तरह के बयान को प्रोत्साहित न करें. मैं ईश्वर का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे इस प्रोफेशन के लिए चुना है. इस तरह के निगेटिव और अपमानजनक कॉमेंट से मुझे फर्क नहीं पड़ता और मैं सीता, भूत, देवी, दोस्त, वाइफ, लवर का रोल करती रहूंगी. मैं अपने काम से अपने दर्शकों का मनोरंजन करती रहूंगी.कौन हैं नयनतारा नयनतारा तमिल एक्ट्रेस हैं. 2003 में उन्होंने एक मलयालम फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने तमिल और तेलुगू में कई फिल्मों में रोल किया है. नयनतारा का जन्म एक क्रिश्चियन फैमिली में हुआ था. 2011 में उन्होंने हिन्दू धर्म अपना लिया था. बताया जाता है कि प्रभुदेवा से शादी के लिए ही उन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया था. हालांकि दोनों ने शादी नहीं की थी.
2010 में कोरियोग्राफर प्रभु देवा की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में एक पिटिशन दायर कर आरोप लगाया कि उनके पति प्रभु देवा नयनतारा के साथ रिलेशनशिप में हैं. 2012 में नयनतारा ने बताया था कि उन्होंने प्रभु देवा के साथ रिश्ता खत्म कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नयनतारा एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपए लेती हैं. नयनतारा ने 'श्रीराम राज्य' में सीता का रोल किया था. इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ तेलुगू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. नयनतारा ने चंद्रमुखी में रजनीकांत के साथ काम किया था. वह सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' से आई पहली तस्वीर बेहद खास है

