The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Actors Kangana Ranaut, Diljit Dosanjh's twitter war over farmers protest

कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की ये जंग देखकर आप अपना सर पकड़ लेंगे

लोग कह रहे हैं कि कंगना रनौत को अब कोई टक्कर का मिला है.

Advertisement
Img The Lallantop
कंगना और दिलजीत के बीच किसान आंदोलन वाली पोस्ट पर बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे.
pic
मेघना
3 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 3 दिसंबर 2020, 12:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में है. क्यों? क्योंकि उन्होंने ट्विटर पर सिंगर और एक्टर दिलजीत के साथ ट्विटर वॉर छेड़ दी है. किसान आंदोलन को लेकर एक बुज़ुर्ग महिला पर किया गया उनका ट्वीट इस कदर वायरल हुआ कि आम आदमी के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे. पहले हिमांशी खुराना, फिर प्रिंस नरूला और अब दिलजीत दोसांझ भी भड़क गए.
दिलजीत ने कंगना को नसीहत दी कि 'किसी को इतना अंधा नहीं होना चाहिए'. कंगना को उनकी इस बात का इतना बुरा लगा कि वो बिफर पड़ी. रिप्लाई करते हुए कंगना ने भाषा की मर्यादाओं को पार कर दिया. दिलजीत और कंगना की ये ज़ुबानी जंग इतनी बढ़ गई कि ट्विटर पर दोनों जमकर ट्रेंड होने लगे.
पहले समझिए पूरा मामला
बीते दिनों कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुई बुज़ुर्ग महिला को सीएए प्रोटेस्ट की बिलकिस बानो बताया था. मज़ाक उड़ाते हुए ये भी लिखा था कि वो 100 रुपये के लिए प्रोटेस्ट करने पहुंच जाती हैं. बाद में उनकी बात गलत निकली और लोगों ने कंगना को खूब ट्रोल किया. कई सेलिब्रिटीज़ ने भी इस पर रिएक्शन दिए. ट्रोल होने के बाद कंगना ने अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था.
ये थी कंगना की पोस्ट,
कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर की थी जिसे लेकर खूब बवाल मचा. बाद में इसे डिलीट कर दिया.

कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर की थी जिसे लेकर खूब बवाल मचा. बाद में इसे डिलीट कर दिया.

इसके बाद दिलजीत ने कंगना को जवाब दिया. एक वीडियो के साथ. कहा,
Embed

इस वीडियो में बुज़ुर्ग महिला महिंदर कौर बताती हैं कि वो कई बरसों से किसानी कर रही हैं और उनका हक है कि वो किसान आंदोलन में शामिल हों. कंगना कंगना रनौत को दिलजीत की ये नसीहत इतनी बुरी लगी की वो बिफर पड़ीं. कंगना ने दिलजीत के ट्वीट का जवाब कुछ ऐसा दिया,
Embed

इस पर दिलजीत ने फिर रिप्लाई किया,
Embed

 
Embed

बोलने की तमीज़ नहीं है तुम्हें...किसी की मां-बहन, औरत हो के दुनिया को तुम 100-100 रुपये वाली कहती हो... मैं बता रहूं तुम्हें ये बॉलीवुड वाले नहीं है पंजाब वाले हैं...2 का 4 नहीं...36 सुनाएंगे...आ जा...आ जा...जो तुम ड्रामा लाई हो, मुझे लग रहा है पंजाब वाले ही इसका जवाब देंगे...
दिलजीत ने ये पोस्ट पंजाबी में लिखा. साथ ही कहा, पंजाबी नहीं समझ आती तो गूगल कर लेना.
कंगना ने फिर दिलजीत को जवाब दिया, उन्होंने लिखा,
Embed
पंजाबी समझ आती है मुझे, जिन्होंने दिल्ली में दंगे करवाए, खून की नदियां बहाईं, दंगे करवाए उनको डिफेंड करते हुए शर्म नहीं आती? तुझे क्या शर्म आएगी, करण जौहर कैसे काम देते हैं सबको पता है...
Embed


दिलजीत ने लिखा,
Embed

कंगना ने रिप्लाई किया,
Embed

कंगना ने लिखा,
Embed
फिर दिलजीत ने लिखा,
Embed
दिलजीत और कंगना के बीच ये ज़ुबानी जंग लंबी खिंचती ही जा रही है. सिर्फ दिलजीत ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूज़र्स भी कंगना की इस अभद्र भाषा की निंदा कर रहे हैं. कई यूज़र्स दिलजीत का सपोर्ट भी कर रहे हैं. कंगना और दिलजीत की लड़ाई पर कई सोशल मीडिया रिएक्शन्स भी आए.
किसी ने कहा कंगना और उनकी अभद्र भाषा के लिए पद्मश्री मिलना चाहिए, तो किसी ने कहा कंगना तो हर बात में करण जौहर को ही घसीट लाती हैं. तो किसी ने ये तक कहा कि अब कंगना दिलजीत को भी अपने सोशल मीडिया से ब्लॉक कर देंगी.
दादी ने भी कंगना को जवाब दिया
कंगना के उस वायरल ट्वीट की बात जब प्रदर्शन कर रही दादी मोहिंदर कौर को बताई गई तो उन्होंने भीं कंगना को करारा जवाब दिया.
Embed
बता दें कि मोहिंदर कौर 13 एकड़ जमीन की मालकिन हैं.

Advertisement

Advertisement

()