The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Actor Manoj Joshi's reaction on his tweet that gone viral where he makes remark on afzal guru

एक्टर मनोज जोशी से अफज़ल वाले 'घिनौने' ट्वीट पर बात की, तो ये तीन लाइन का जवाब आया

लोग भड़क गए थे, तगड़ा बवाल हो गया था, माफी मांगने की डिमांड हो रही थी.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
मेघना
19 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021, 07:40 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
एक्टर मनोज जोशी. इन्हें आपने 'हंगामा', 'फिर हेरा फेरी', 'भूल-भुलैया', 'भागमभाग' जैसी फिल्मों में देखा होगा. अक्सर अपनी एक्टिंग से हंसाने वाले मनोज ने ट्विटर पर कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया कि लोग उन्हें गालियां दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस महामारी के दौर में इससे घिनौनी बात कोई हो ही नहीं सकती. दरअसल मनोज जोशी ने कल एक ट्वीट किया. लिखा,
Embed
मनोज का ये ट्वीट वायरल हो गया. आग की तरह फैल गया. लोगों ने भर-भर के उन्हें गालियां देनी चालू कर दी. कितनों ने कहा कि मनोज का ये ट्वीट इस्लामोफोबिक है. वो किसी एक कम्यूनिटी को टारगेट करके क्या दिखाना चाहते हैं? जब हम इस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में गए तो भतेरे ऐसे कमेंट मिले जो मनोज की सोच को ओछा बता रहे हैं. लोगों ने भी मनोज को करारा जवाब दिया. इसी ट्वीट के कमेंट सेक्शन में कई मुस्लिम डॉक्टर्स ने भी ट्वीट किया. अपने ट्वीट से उन्होंने मनोज जोशी और उन जैसी सोच रखने वालों के मुंह पर ज़ोरदार तमाचा मारा है. डॉक्टर और राइटर शाह आलम खान ने ट्वीट किया. लिखा,
Embed
एक शख्स ने ट्वीट किया,
Embed
Embed
मनोज के इसी ट्वीट पर अक्सा शेख नाम की एक डॉक्टर ने भी कमेंट किया. लिखा,
Embed
एक शख्स ने लिखा,
Embed
एक और बंदे ने लिखा,
Embed
एक और यूज़र ने लिखा,
Embed
कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में मनोज जोशी को रेमेडिसविर दवा को लेकर भी कई बातें सुनाई. एक ने लिखा,
Embed
मनोज जोशी के इस ट्वीट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं. उनका कहना है कि मनोज अपने ट्वीट के लिए माफी मांगे. मनोज जोशी का पक्ष जानने के लिए हमने उनसे बात की. उन्होंने कहा कि उनका इरादा मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने का नहीं था. वो किसी एक कम्युनिटी को टारगेट नहीं करना चाह रहे थे. बल्कि वो उन लोगों के लिए ऐसा कह रहे थे जिन्होंने कुछ साल पहले अफ़ज़ल गुरु का समर्थन किया था. जब हमने मनोज से कॉल पर बात की तो उन्होंने बताया कि वो कहीं बाहर हैं, जहां नेटवर्क का ईश्यू है. उन्होंने कहा मैं आपको इस बारे में लिखकर बताता हूं. इसके बाद मनोज जोशी ने हमें मैसेज पर ये तीन लाइनें लिखकर भेजी,
Embed
मनोज जोशी के इस जवाब से आप कितने संतुष्ट हैं, आप ही तय करिए.

Advertisement

Advertisement

()