The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • acid attack accused killed by brothers of victim in up gorakhpur

एकतरफा प्यार में लड़की पर फेंका था तेजाब, 10 साल बाद भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला

पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
pic
15 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:42 PM IST)
up gorakhpur man killed with axe after 10 years accuse of acid attack in one sided love
पुलिस दोनों भाइयों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में दो भाइयों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. घटना गीडा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव का है. आरोप है कि हत्या के बाद दोनों भाइयों ने शव को मोटरसाइकिल पर लाद कर राप्ती नदी में फेंक दिया. पुलिस दोनों सगे भाइयों समेत तीन अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपियों की निशानदेही पर SDRF की टीम नदी में शव की तलाश कर रही.

इंडिया टुडे से जुड़े रवि गुप्ता की एक रिपोट के अनुसार, उमेश नाम के एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई है. उमेश पर आरोप था कि उसने 10 साल पहले गांव की एक लड़की पर तेजाब फेंका था (acid attack), जिसमें लड़की की मौत हो गई थी. लड़की उसके गांव की ही थी. उमेश उससे एक तरफा प्यार करता था. परिवारजनों और लड़की के इंकार के बाद उसने लड़की पर तेजाब फेंक दिया था. इस घटना में लड़की का एक भाई उपेंद्र भी झुलस गया था. जिसके बाद उपेंद्र ने कसम खाई थी कि वह उमेश को जान से मार देगा.

ये भी पढ़ें: दलित आदमी ने पुलिस पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया, पैट्रोल डाल खुद को आग लगा ली

दिवाली के दिन हुई हत्या

35 साल का उमेश दिवाली की रात को अचानक गायब हो गया. परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की. काफी समय बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चला. 13 नवंबर की सुबह गांव के पास लोगों को खून दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई.

गांव वालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो सगे भाइयों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की. पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि उन्होंने उमेश की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी है और शव को राप्ती नदी में फेंक दिया है. हत्या के बाद शव को करीब दो सौ मीटर घसीटकर बाइक पर लादा गया.

पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपी भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और एसडीआरएफ की मदद से शव की खोजबीन की जा रही है.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 3 रेलवे स्टेशनों के नाम किसके कहने पर बदले गए?

वीडियो: दुनियादारी: इजरायल-हमास पर ब्रिटेन में बवाल, कैबिनेट बदली, भारत पर क्या असर होगा?

Advertisement

Advertisement

()