The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Abusive Politics: indecent comments of Congress MLA on PM Modi and Mahesh Sharma on Priyanka Gandhi

कांग्रेसी विधायक ने पीएम मोदी को नामर्द कहा

भाजपा के केंद्रीय मंत्री का प्रियंका गांधी पर घटिया बयान भी देख लीजिए...

Advertisement
pic
19 मार्च 2019 (अपडेटेड: 18 मार्च 2019, 04:07 AM IST)
Img The Lallantop
चुनाव प्रचार के साथ-साथ निजी छींटाकशी भी शुरू हो गई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
लोकसभा चुनाव सामने है. आदर्श आचार संहिता लागू है. चुनाव प्रचार जोरों पर हैं. और एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का दौर भी जोरों पर हैं. क्या भाजपा और क्या कांग्रेस. कोई किसी से कम नहीं है. हर पार्टी में एक से एक धुरंधर बैठे हैं. ओछी बयानबाज़ी हो रही है. जैसे दोनों तरफ से अनाप-शनाप बकने का कंपटीशन चल रहा हो.
कर्नाटक में कांग्रेस के एक विधायक हैं, बी नारायण राव. ये माननीय बीदर जिले के बसवकल्याण विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं. 18 मार्च को एक चुनावी सभा कर रहे थे. चुनावी मौसम है. सभाओं में टीका-टिप्पणी होती रहती है. सो विधायक नारायण राव  प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर जुबानी तीर छोड़ रहे थे. लेकिन बोलते-बोलते स्तरहीन बातें बोलने लगे. पीएम मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी कर गए. कहा कि
जो लोग नामर्द हैं वे शादी कर सकते हैं, लेकिन बच्चे नहीं कर सकते. पीएम मोदी शादी कर सकते हैं, लेकिन बच्चे नहीं हो सकते.
चुनावी सभा के दौरान विधायक नारायण राव.
चुनावी सभा के दौरान विधायक नारायण राव.

ये पहली बार नहीं है जब पीएम की शादी से जुड़ी बात पर विपक्षी नेताओं की ज़ुबान फिसली हो.

# दोनों ही कम नहीं हैं -

डॉ. महेश शर्मा. केंद्र में मंत्री हैं. संस्कृति मंत्रालय. माने,  इनके कंधों पर संस्कृति को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी है. भारत की संस्कृति, परंपरा को संजोने की जिम्मेदारी है. लेकिन बोलते वक्त उनको ना लिहाज़ रहा, ना लिहाफ. उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. बोलते-बोलते कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर गए. पहले तो राहुल का मज़ाक उड़ाने की कोशिश की और फिर प्रियंका के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इस पूरी बदतमीजी में ममता बनर्जी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारास्वामी पर भी बोल दिया.
महेश शर्मा ने कहा-
अगर ममता बनर्जी यहां आ करके कत्थक करे और कर्नाटक के सीएम गीत गाए तो कौन सुन रहा है? पप्पू कहता है मैं प्रधानमंत्री बनूंगा. मायावती, अखिलेश, पप्पू और अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई है. प्रियंका. क्या वो पहले देश की बेटी नहीं थी क्या? क्या वो कांग्रेस की बेटी नहीं थी क्या? इस सोनिया परिवार की बेटी नहीं थी क्या...अब नहीं है क्या.. आगे नहीं रहेगी क्या.. क्या नया लेकर आई हो?
Union Min Mahesh Sharma in Sikandrabad- "Agar Mamata Banerjee yahan aa karke Kathak kare aur K'taka CM geet gaye toh kaun sun raha hai? Pappu kehta hai ki PM banunga,ab toh Pappu ki Pappi (Priyanka Gandhi)bhi aa gayi.Inse upar uth kar dekhna hai toh aaj humara sher Modi hai(16/3) pic.twitter.com/AQW6tCtRzZ
ऐसा नहीं था कि इस बार मंत्री जी की ज़ुबान फिसली हो. ना बिल्कुल नहीं. जुबान फिसली होती तो मंत्री जी एक-आध वाक्य बोलकर चुप हो जाते. संभाल लेते खुद को. लेकिन नहीं. समर्थकों की तालियों की हिलोर कुछ ऐसी थी कि मंत्री जी फ्लो में बोलते चले गए. सभी विपक्षियों को एकबार में निपटाने की हसरत पाले बैठे थे. शायद भूल गए थे कि वो किस पद पर बैठे हैं.
संस्कृति मंत्रालय के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ डॉ. महेश शर्मा
संस्कृति मंत्रालय के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ डॉ. महेश शर्मा

खैर महेश शर्मा हों या फिर बी नारायण राव, पक्ष हो या विपक्ष,  चुनाव जीतने की होड़ में  सब जायज-नाजायज दाव लगाने को आतुर हैं. मानो, रेस लगी हो कि कौन कितना नीचे गिरता है. असल मुद्दे छूट रहे हैं. जिन पर चुनाव लड़ा जाना चाहिए. नुकसान जनता का है. खैर, आप भी पैनी निगाह रखिए, हम भी रखेंगे. क्योंकि, लोकतंत्र में जनता को चूना लगाने की इजाज़त किसी को नहीं है.


वीडियो देखें: पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की जिंदगी के किस्से 

Advertisement

Advertisement

()