The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ABP news survey gives a bit of relief to Arvind Kejariwal and Aam Aadmi Party

दिल्ली में कितने लोग चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल वापस सत्ता में आएं?

ये सर्वे केजरीवाल और मोदी दोनों के लिए महत्वपूर्ण है.

Advertisement
pic
21 जून 2018 (अपडेटेड: 20 जून 2018, 04:07 AM IST)
Img The Lallantop
सर्वे केजरीवाल के लिए कहीं खुशी कहीं गम टाइप का है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर पर चल रहा धरना नौ दिन बाद खत्म हो गया. दिल्ली सरकार अब काम पर लौट आई है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने केजरीवाल के इस धरने को खूब निशाने पर लिया. दोनों पार्टियों ने केजरीवाल पर जनता से धोखाधड़ी का आरोप लगाया. लेकिन अब एक सर्वे आया है जिससे केजरीवाल दिल्ली की जनता की तरफ से राहत की सांस ले सकते हैं.

एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने इस धरना पॉलिटिक्स के बीच दिल्ली सरकार के कामकाज पर एक सर्वे किया. जिसके जवाबों के मुताबिक दिल्ली के लोग केजरीवाल के कामकाज से खुश हैं. क्या थे सर्वे के सवाल और लोगों के जवाब, आइए जानते हैं-

पहला सवाल- केजरीवाल सरकार का कामकाज कैसा है?

इस सवाल का जवाब केजरीवाल के लिए सुकून देने वाला है. 37% लोगों ने कहा कि दिल्ली सरकार का काम बहुत अच्छा और 30% लोगों के मुताबिक अच्छा है. जबकि 32% लोगों ने केजरीवाल सरकार के कामकाज को खराब बताया. कुल मिलाकर 67% लोग केजरीवाल के कामकाज से खुश हैं. लगता है 67 का आंकड़ा केजरीवाल के लिए लकी है. उनकी पार्टी ने अपनी विशालकाय जीत में इतनी ही सीटें हासिल की थी.


साथ देने के लिए जनता को सैल्यूट करते केजरीवाल.
साथ देने के लिए जनता को सैल्यूट.

दूसरा सवाल- क्या केजरीवाल सरकार को मोदी काम नहीं करने दे रहे?

जिस बात को अरविंद केजरीवाल बार-बार दोहराते हैं वह भी लोगों से पूछी गई. तो 50% लोग यहां भी केजरीवाल से सहमत नजर आए. उनका मानना है कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दे रही. जबकि 43% लोगों ने ऐसा नहीं माना. जबकि 7% लोग इस पर कोई राय नहीं दे पाए.

तीसरा सवाल- क्या एलजी-केजरीवाल विवाद में कांग्रेस को केजरीवाल का साथ देना चाहिए था?

45% लोगों का मानना है कि कांग्रेस को केजरीवाल का साथ देना चाहिए था. जबकि 48% लोगों का मानना है कि कांग्रेस को केजरीवाल का साथ नहीं देना चाहिए. 7% लोग इस पर कोई राय नहीं रखते. कुल मिलाकर ज्यादा लोगों ने धरने को ठीक नहीं माना.


यहां मामला थोड़ा फंस रहा है.
यहां मामला थोड़ा फंस रहा है.

चौथा सवाल- आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए तो कौन जीतेगा?

2015 के विधानसभा चुनाव में 54% वोटों के साथ जीतकर आई आम आदमी पार्टी को 39% लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है. जबकि 2015 में 32% वोट पाने वाली बीजेपी के साथ 38% लोग हैं. फायदा कांग्रेस को भी होता दिख रहा है. विधानसभा चुनाव में 9% वोट पाने वाली कांग्रेस को 13% लोगों का समर्थन मिला है.

सवाल नंबर-5 लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को वोट देंगे?

यह जवाब भाजपा को खुश करने वाला है लेकिन 2014 की तुलना में उनकी लोकप्रियता में गिरावट दिखा रहा है. 2014 में 47% वोट हासिल करने वाली भाजपा को 40% लोग वोट देने की बात कर रहे हैं. जबकि 2014 में 33% वोट पाई आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा में 25% लोग खड़े नजर आ रहे हैं. यहां भी कांग्रेस थोड़ी खुश हो सकती है क्योंकि 24% लोग उसके पक्ष में खड़े हैं. जबकि 2014 में कांग्रेस को बस 15% वोट मिले थे.


लोकसभा में इस बार भी चांस नहीं बन रहा.
लोकसभा में इस बार भी चांस नहीं बन रहा.

इस सर्वे में दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 1170 लोगों की राय ली गई. इस सर्वे के बाद केजरीवाल अपनी पीठ थपथपा सकते हैं. लेकिन चुनाव में उन्हें भाजपा से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है.




ये भी पढ़ें-
केजरीवाल और LG अनिल बैजल के झगड़े की वो बातें जो आपको नहीं पता होंगी

ईद के दिन 'चांद' न दिखने पर मनीष सिसोदिया का ये ट्वीट पढ़ने लायक है

BJP नेता केजरीवाल के घर धरना देने गए, उन्हें नहीं पता था उनके साथ क्या खेल होने वाला है

बैजल साहब के सोफे पर बैठने-लेटने से केजरीवाल को ये बीमारियां हो सकती हैं

वीडियो-सत्येंद्र जैन का वज़न भूख हड़ताल के बावजूद बढ़ने के पीछे साइंस है

Advertisement

Advertisement

()