का भइया बहुत प्लानिंग व्लानिंग चल्लई है डोनल्ड ट्रंप को जिताने की. वीडियो इडियोएकदम! अरे मेरे रज्जा! कल से चल्लिया है कि अमेरिकी प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवारडोनल्ड ट्रंप ने मोदी के नारे की नकल की है. जगह-जगह खबर लगी है और इसे भारत के लिएगर्व की तरह पेश किया जा रहा है. कुछ वेबसाइट्स ने थोड़ी सावधानी और थोड़ीलापरवाही से ये भी लिखा है कि इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि हम नहीं करते.लेकिन दो मिनट खर्च करते तो प्रामाणिकता जांच भी सकते थे. ये वीडियो पूरी तरह झूठाहै. पहले आप ये वीडियो देख लें. फिर बताते हैं.https://www.youtube.com/watch?v=8kJ6lct6bwo ये वीडियो किसी की शरारत है. या कहलीजिए कि चालाकी है. कैसे? आओ समझ लो. ऊपर वाले वीडियो में ट्रंप के उस भाषण के कुछहिस्से भी हैं, जो उन्होंने 'रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन' के एक प्रोग्राम में दिया था.ये संगठन हिंदू-अमेरिकियों ने बनाया है, रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन में. वे'रिपब्लिकन-यहूदी' गठबंधन को आदर्श मानते हैं. अमेरिका के कुछ हिंदू अमेरिकीबिजनेसमैन भी इस संगठन से जुड़े हैं. ये प्रोग्राम 15 अक्टूबर को न्यूजर्सी में हुआथा. खुद डोनल्ड ट्रंप ने एक वीडियो रिलीज करके इंडियन-अमेरिकंस को प्रोग्राम कान्योता दिया था. 16 सिंतबर को ये इनविटेशन वाली क्लिप 'REPUBLICAN HINDU COALITION'के यूट्यूब हैंडल पर अपलोड हुई थी. https://www.youtube.com/watch?v=Xthn7vMXeog 1'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाले वीडियो में इसी क्लिप का इस्तेमाल करके अलग से ऑडियोलगाया गया है. दोनों फ्रेम एक ही हैं. पीछे दाईं तरफ दिख रही कुर्सियां और बाईं तरफलगा लाल सफेद धारी वाला झंडा देख सकते हैं. 2 ऑडियो जाहिर है, अमेरिकी एक्सेंट मेंहै. लेकिन थोड़ा ही गौर से सुनें तो बच्चे को भी पता चल जाएगा कि वो ट्रंप की आवाजनहीं है. इसके लिए सीआईडी अफसर बनने की जरूरत नहीं है. 3 अगर मूल वीडियो में ट्रंप'अबकी बार, ट्रंप सरकार' कहते तो 'रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन' पूरे गर्व के साथ उसे अबतक ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल से अपलोड कर चुका होता. 4 अगर आप होंठों की सिंकिंग परगौर करें तो वो भी ठीक नहीं है. जहां, ट्रंप जहां 'सरकार' बोलते हैं, उससे पहले कटलगाकर दूसरा हिस्सा जोड़ा गया है, 'सरकार' से लिप सिंकिंग मैच कराने के लिए. वैसेजिस प्रोग्राम में ट्रंप पहुंचे थे, वहां उन्होंने भारत से दोस्ती के पक्ष मेंबहुत सारी बातें कही थीं. फुल फिल्मी माहौल में प्रोग्राम भी हुए थे. एक परफॉर्मेंसमें मुंबई हमले को भी दिखाया गया था. स्टेज पर कलाकार परफॉर्म कर रहे थे, उन परआतंकियों ने हमला किया और फिर इंडियन कमांडोज ने उन्हें मार गिराया.https://twitter.com/ArifCRafiq/status/787425879492296704 भारत भी आतंकवाद सेपीड़ित देश है. हाल के सालों में हमने दुनिया के मुकाबले तरक्की की दर बेहतर बनाएरखी है. अमेरिका में करीब 34 लाख भारतीय रहते हैं. इसलिए शुरू में 'आउटसोर्सिंग'पर कड़े तेवर दिखाने वाले ट्रंप ने बाद में भारतीयों को लुभाने की तरफ हाथ बढ़ाया.इस प्रोग्राम में उन्होंने मुंबई और संसद पर हुए हमलों का जिक्र किया, इस्लामीआतंकवाद को खत्म करने की बात कही और फिर यहां तक कहा कि हम और भारत 'बेस्ट फ्रेंड'बनने जा रहे हैं. ये सब बातें ठीक हैं गुरु. लेकिन जो बात है, वो बात है.https://www.youtube.com/watch?v=GWLr0rAp1qY