एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. वोइंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. अब इस खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजीक्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. यानी एबी डिविलियर्स अब ना तो IPL और ना ही बिगबैश, PSL या दूसरी किसी लीग में खेलते नजर आएंगे. डिविलियर्स ने ट्वीट कर क्रिकेटके सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए लिखा, ये एक अविश्वसनीय यात्रा रहीहै, लेकिन मैंने सभी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. मैंने अपनेबैकयार्ड में बड़े भाइयों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया. तब से ही मैंने पूरेआनंद और बेखौफ अंदाज के साथ इस खेल को खेला है. अब 37 साल की उम्र में वो लौ अबउतनी तेजी से नहीं जलती.It has been an incredible journey, but I have decided to retire from allcricket.Ever since the back yard matches with my older brothers, I have played the gamewith pure enjoyment and unbridled enthusiasm. Now, at the age of 37, that flameno longer burns so brightly. pic.twitter.com/W1Z41wFeli — AB de Villiers(@ABdeVilliers17) November 19, 2021 डिविलियर्स ने लिखा कि क्रिकेट असाधारण रूपसे उनके प्रति दयालु रहा है. उन्होंने कहा, चाहे टाइटंस हो या प्रोटियाज हो याआरसीबी, इस खेल ने मुझे अकल्पनीय अनुभव और अवसर दिए हैं. इसके लिए मैं हमेशा आभारीरहूंगा. मैं टीममेट्स, प्रतिद्वंद्वियों, कोच, फिजियो और हरेक सपोर्ट सदस्य कोधन्यवाद देना चाहता हूं. दक्षिण अफ्रीका और भारत में जहां भी मैंने खेला है, मुझेसमर्थन मिला. उसके लिए मैं विनम्र हूं. मुझे पता है कि मेरे परिवार- मेरेमाता-पिता, मेरे भाई, मेरी पत्नी डेनिएल और मेरे बच्चों के बलिदान के बिना कुछ भीसंभव नहीं होता. मैं अपने जीवन के अगले अध्याय की प्रतीक्षा कर रहा हूं जब मैंवास्तव में उन्हें पहले स्थान पर रख सकूंगा. यही वास्तविकता है जिसे मुझे स्वीकारकरना चाहिए. भले ही ये अचानक लग सकता है लेकिन आज मैं संन्यास की घोषणा कर रहा हूं.कैसा रहा IPL करियर? क्रिकेट जगत में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स नेIPL में 184 मैचों में 39.70 की औसत से 5162 रन बनाए. इनमें तीन शतक और 40 अर्धशतकशामिल है. IPL-14 के पहले चरण में डिविलियर्स का बल्ला जमकर बोला. इस दौरानडिविलियर्स ने सात मैचों में 51.75 की बेहतरीन औसत से कुल 207 बनाए. हालांकि,दूसरे चरण में उनका बल्ला खामोश रहा. RCB के अलावा वो दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भीखेल चुके हैं. 19 नवंबर को उनके संन्यास की घोषणा के बाद आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्सबैंगलोर ने ट्वीट किया. इसमें कहा गया, 'एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से संन्यास लेलिया है. एक युग का अंत. तुम्हारी तरह कोई नहीं है एबी. हम तुम्हें आरसीबी में बहुतयाद करेंगे. तुमने जो टीम के लिए फैंस के लिए किया उसके लिए प्यार. हैपी रिटायरमेंटलेजेंड.’Announcement 🔊 @ABdeVilliers17 retires from all cricketEnd of an era! 😔 There’s nobody like you, AB. We’ll miss you dearly at RCB. ❤️For all that you’ve done and given to the team, to the fans, and to cricketlovers in general, #ThankYouAB 🙏🏼 Happy retirement, legend!pic.twitter.com/JivSPTVn88 — Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November19, 2021 इंटरनेशनल करियर कैसा रहा? अब्राहम बेंजामिन डिविलियर्स. दुनिया के सबसेचहेते प्लेयर्स में से एक. डिविलियर्स इंडिया में सबसे ज़्यादा प्यार पाने वालेफॉरेन प्लेयर्स हैं. उन्होंने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दियाथा. तब तक 114 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में एबी ने 50.66 की औसत से 8765 रन ठोकडाले थे. इनमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 278है. वहीं एबी डिविलियर्स ने 228 वनडे मैच खेले. इनमें उन्होंने 53.50 की औसत से9577 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक हैं. एकदिवसीय क्रिकेटमें उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है. टी20 में डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 78 मैचखेलकर 1672 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 26.12 का रहा. खेल के सबसे छोटे प्रारूप मेंउनके नाम 10 अर्धशतक दर्ज हैं और नाबाद 79 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है. चलते-चलते येभी जान लीजिए कि एबी डिविलियर्स की ऑटोबायोग्राफी भी आ चुकी है जिसका नाम ‘ए बी – दऑटोबायोग्राफ़ी' है.