पंजाब के मोहाली में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ओवर एक्साइटेड हो गए. कहदिया कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दीजिए. बवाल मच गयाभाइयों बहनों. केजरीवाल ने आज यानी बुधवार को सब शुद्ध कर दिया. पटियाला में स्पीचदी जिसमें कहा कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे. पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाब सेहोगा. हां पंजाब से जो वादे किए हैं, वो निभाने की मेरी जिम्मेदारी है. लेकिनकदरदान साहिबान इस मसले में एक पेंच है. वो हैं स्वयं अरविंद केजरीवाल और उनकीकसमें. इतिहास साक्षी है (ये लाइन बड़ी मारक है, बात में वजन लाती है मामला भले दोमहीने पुराना हो) कि केजरीवाल की कसमें टूटने के लिए ही होती हैं. अब फ्री वाई फाईवाले भिखारी गाना न गाएं कि "वादे पे तेरे मारा गया बंदा मैं सीधा सादा." प्लीज यारये चिरकुटई बंद करो. हम बड़े लेवल की बात बता रहे हैं और तुम सनी लियोनी के भक्तफोकट नेट के पीछे पड़े हो. बात वादों की. ऑफिसियली देखा जाए तो ये केजरीवाल कीतीसरी कसम है. पहली कसम उन्होंने अपने बच्चों की खाई थी. कि धरती फट जाए चाहे याआसमान में ग्रीस पोत जाए. कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे. मौका था पहली बार दिल्लीमें जीत का. 'आप' ने 28 सीटें जीती थीं. मेजोरिटी थी नहीं. तो कांग्रेस ने बिनाशर्त समर्थन पेश किया. 'आपने' लपक लिया और सरकार बना ली. हालांकि बाद में इस्तीफादे दिया. ये सब कुछ हुआ था "जनता से पूछकर." दूसरी कसम थी कि दिल्ली छोड़कर नहींजाएंगे. फिर 2014 में लोकसभा चुनाव हुए और वादा टूट गया. वाराणसी से नरेंद्र मोदीके खिलाफ लड़ने के लिए कूद गए. जनता से पूछने का टाइम नहीं था. जल्दी जल्दी में सबहो गया. खैर वहां गंगा मैया ने सिर्फ मोदी जी को बुलाया था. तो इनको वापस कर दिया.फिर ये चुनाव आ गए हैं. विधानसभा वाले. इसमें गोवा और पंजाब ने केजरीवाल को बुलालिया है. जनता से पूछकर गए हैं. वैसी कोई बात नहीं है. पेंच ये है कि मनीष सिसोदियाने जो बात कही वो बिना सिर पैर की तो होगी नहीं. हो सकता है पब्लिक का मन लेने केलिए कही हो. लेकिन पब्लिक से पहले विपक्षी टिंचर देने लगते हैं इसके लिए केजरीवालने कटती पतंग को लपेट लिया. अब बात पेंच की. सोचो अगर पंजाब का मुख्यमंत्री बनने केलिए जनता से राय मांग ली तो क्या होगा? पंजाब की जनता कहेगी "आइए आइए." दिल्ली कीजनता कहेगी "जाइए जाइए." फिर तो मजबूरन वहां पदभार लेना ही पड़ेगा न.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने आज मंच पर जो किया, वो कोई और नेता करने की सोच भीनहीं सकता पंजाब में AAP जीती, तो CM होंगे केजरीवाल और शुरू हो गई भसड़!