आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा में जीत का दावा ठोक रही है. ये भी सच है कि वहां कीराजनीति में उसने उथल पुथल मचा के रख दी है. गोवा और पंजाब में वोटिंग 4 फ़रवरी कोहै, जबकि यूपी में सात चरण में चुनाव होंगे. पहला चरण 11 फ़रवरी को है. तो ऐसे मेंये सवाल मन में तो आ ही रहा होगा कि पंजाब और गोवा के बाद आम आदमी पार्टी के पासक्या काम होगा. क्योंकि वो ख़बरों में तो लगातार बनी रहती है. तो आप जन लीजिये यूपीचुनाव के लिए भी आम आदमी पार्टी ने तयारी कर ली है. चुनाव लड़ने की तैयारी नहीं है.बल्कि ये तैयारी किसी का चुनावी खेल बिगाड़ने की है.आम आदमी पार्टी ने यूपी इलेक्शन को लेकर घोषणा की है कि पार्टी यूपी के चुनावीमैदान में तो नहीं उतरेगी, पर चुनाव में बीजेपी के खिलाफ कैंपेन करेगी. और यूपीचुनाव में पार्टी का सिंगल पॉइंट एजेंडा होगा, बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना.पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 4 फरवरी से शुरू होंगे और 8 मार्च तक चलेंगे.आम आदमी पार्टी के यूपी के प्रवक्ता वैभव महेश्वरीआम आदमी के प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने मीडिया को बताया कि "भारतीय जनता पार्टी देशको धोखा दे रही है." उन्होंने बीजेपी को नेशनल पॉलिटिक्स का डेविल बताया. वैभवमाहेश्वरी ने कहा, "हम भारतीय जनता पार्टी का भंडाफोड़ करेंगे." आम आदमी पार्टी केबड़े नेताओं के दौरे के कार्यक्रम को जल्द ही आखिरी रूप दिया जाएगा. और सभी बड़ेनेता यूपी चुनाव प्रचार में उतरेंगे. आम आदमी पार्टी के मुताबिक उनकी पार्टी यूपीके लोगों को बीजेपी का असली चेहरा दिखाएगी और ये बताएगी कि अगर बीजेपी यूपी मेंसत्ता में आई तो राज्य की जनता के लिए ये कितना बुरा हो सकता है. साथ ही पार्टीजनता को याद दिलाएगी की अगले लोकसभा के अब सिर्फ दो साल बचे हुए हैं. इसलिए यहचुनाव जनता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की हैउत्तराखंड सर्वे: जहां सिर्फ बीजेपी-कांग्रेस की लड़ाई, देखिए वहां कौन जीत रहा16 साल तक कुछ न खाने वाली इरोम का 'केजरीवाल दांव'