आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं. दिन ब दिन उनकेविधायक नपते ही जा रहे हैं. संडे को दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के विधायकऋतुराज गोविंद को किराड़ी से अरेस्ट किया है. इल्जाम लगा है कि आईपीसी की धारा-144का उल्लंघन किया है.पुलिस के मुताबिक, इस बार किराड़ी के निठारी गांव के पास तालाब में छठ पुजा कीपरमिशन नहीं थी. फिर भी APP विधायक तालाब किनारे पहुंच गए. और घाट बनाने के लिएलोगों से अपील करने लगे. गांव वालों ने इसपर आपत्ति जताई. बात बहस में बदल गई औरफिर उसने हंगामे की शक्ल ले ली.आप विधायक ऋतुराज गोविंदबता दें कि तालाब के आसपास कानून व्यवस्था बनाने के लिए धारा 144 लगा दी गई थी. फिरभी इन सब को ताख पर रख कर AAP विधायक ऋतुराज वहां जा टपके. हंगामे के बाद पुलिस आई.उसने पहले ऋतुराज से पूछताछ की और फिर अरेस्ट कर लिया.