आज आम आदमी पार्टी गोवा के आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए यूथ मैनिफेस्टो लेकरआई. सीएम कैंडिडेट एल्विस गोम्स ने मेनिफेस्टो का एक-एक ऐलान ट्वीट किया. ये पताचलते ही लड़के सब काम छोड़कर ट्विटर पर जम गए. गोवा यूथ मैनिफेस्टो ट्विटर परट्रेंड करने लगा.लेकिन लाख स्क्रोल करके भी वो न मिला, जो दिल चाहता है - फ्री वाई-फाई.खूब ढूंढा. सबसे ऊपर ये वाला था.ट्विटर स्क्रीनशॉट'चिक्क' करके-करके आगे बढ़े तो ये मिला:ट्विटर स्क्रीनशॉटकॉलेज फेस्टिवल. दो लाख. स्क्रोल :( और आगे स्क्रोल किया तो सब मिला. पचास हज़ार लोगों को नौकरी देंगे, टीचरों सेसरकारी कामकाज की फटीचरी बंद करवाएंगे, स्पोर्टस यूनिवर्सिटी खोलेंगे, स्पोर्टस बजटदोगुना करेंगे, गोवा को देश की फुटबॉल कैपिटल बनाएंगे, ओलंपिक की तैयारी करवाएंगे,वगैरह. सब एकदम प्लेन. बिना मजा.दिमाग फिर गया है आप वालों का. चरस-गांजे की लत छूट जाती है. नेट की नहीं छूटती.ओपन न्यू टैब की बटन में चुम्बक लगा होता है. आदमी भंगेड़ी-नशेड़ियों की तरह बार-बारदबाता है. टैब न खुले तो अधीर हो जाता है. हॉटस्पॉट के लिए दर-दर भटकता है. मानेटोटल डिपेंडेंसी है. वादा ही कर देते तो यूथ का दिल जीत जाते. निभाने का कम्पल्शनथोड़े न था अभी से. ट्विटर स्क्रीनशॉटजैसे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हें वाई-फाईदूंगा". लोगों ने वोट दे दिया. लेकिन अरविंद वाई-फाई नहीं दे पाए. पहले कहा,चरणबद्ध तरीके से देंगे. एरिया बॉय एरिया. फिर बाद में कहा कि सब जगह नहीं दे सकते.कुछ जगह खंबे गाड़ कर हॉटस्पॉट चला देंगे. मुझे तीन साल से एक नहीं मिला. फिर भीकुछ नहीं हुआ. अरविन्द बाकायदा 3 साल और सीएम रहेंगे.www.aamaadmiparty.org से साभारदेखा, लिख के दे दो तो भी ज़्यादा टेंशन नहीं है. बोल ही देते. चार वोट ज्यादामिलते. वैसे अभी ज़्यादा देर नहीं हुई है. अपने यहां मैनिफेस्टो को उतना सीरियसलीनहीं लेते. थोड़ी बहुत काटा-कूटी चलती है.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:कौन हैं AAP के गोवा CM कैंडीडेट एल्विस गोम्स