The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Aamir Khan's appeal to help flood victims in Gujarat and Assam

नोज़ पिन पहने आमिर खान किसकी मदद की अपील कर रहे हैं?

आमिर का ट्वीट किया ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
pic
29 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 22 अक्तूबर 2017, 08:00 AM IST)
Img The Lallantop
Picture Credit: Pinkvilla.com
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं. जान और माल दोनों का नुकसान हो रहा है. बाढ़ से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य हैं असम और गुजरात. गुजरात में इस बाढ़ से 123 लोगों की मौत हुई है और असम में 79 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. लोगों की लाशें यहां-वहां पानी में तैरती नज़र आ रही हैं.
इस मुश्किल वक्त में लोगों की मदद को आगे आए हैं एक्टर आमिर खान. आमिर ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड कर लोगों से आपील की है कि वो इन दोनों राज्यों के 'चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड' में डोनेशन दें ताकि बाढ़ में फंसे लोगों को राहत पहुंचाई जा सके. देखें वीडियोः
 
 
ये ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का हैंगओवर है
इस वीडियो में आमिर खान एक नोज़ पिन पहने नज़र आ रहे हैं. आपको बता दें कि आमिर खान 23 जुलाई को ही रोम से अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' की शूटिंग करके लौटे हैं. इस फिल्म में आमिर खान एक ठग का किरदार कर रहे हैं जो नोज पिन और इयर पिन पहनता है. वीडियो में नज़र आ रही नोज़ पिन इसी फिल्म के गेटअप का हिस्सा रही है. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ़ और 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख भी नज़र आएंगी. इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं विजय कृष्ण आचार्य. विजय इससे पहले आमिर की 'धूम 3' डायरेक्ट कर चुके हैं.
आमिर का कदम एक स्मार्ट मार्केटिंग मूव है. लेकिन बाढ़ से परेशान लोगों की मदद की उनकी अपील सही वक्त पर आई है. गुजरात और असम में बाढ़ का ताज़ा हाल ये रहाः

गुजरात

पिछले एक हफ्ते में गुजरात में नेशनल डिज़ास्टर रिस्पांस फ़ोर्स (National Disaster Response Force) ने 53,000 लोगों को बचाकर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है. बचाव का काम अब भी चल रहा है. गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख और केंद्र सरकार ने 2 लाख रूपये देने का ऐलान किया है.
गुजरात में बाढ़ ने तबाही मचा रखा है.
गुजरात में बाढ़ ने तबाही मचा रखा है.

 

असम

असम के 9 जिलों में तक़रीबन 23,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. असम में बाढ़ की वजह से भूस्खलन भी हो रहे हैं. इससे बचाव के लिए सरकार ने 5 जिलों में 14 रिलीफ कैंप लगाए हैं. राज्य में हालत थोड़े सुधरे हैं लेकिन नुमालीगढ़ और गोलाघाट में धनसिरी नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
हालांकि असम में अब हालत थोड़े सुधरे हैं.




ये भी पढ़ें:

किस्से उस कॉमेडियन के जिसका नाम मशहूर स्कॉच ब्रांड के ऊपर रखा गया था

दहेज कानून में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बदलाव, अब ये सही है या गलत?

कहानी उस एक्टर की, जिसकी एक साथ 6 फ़िल्में 25 हफ्ते तक सिनेमा घरों में चलती रहती थीं

वो पुरुष सुपरस्टार, जिसके महिला बनकर नाचने पर माधुरी दीक्षित हैरान हो गई थीं

पीएम मोदी ने अगर इस कांग्रेसी सांसद की बात नहीं मानी, तो असम में डूब सकती है बीजेपी

वो डायरेक्टर, जिसने सेल्समैन की नौकरी के दूसरे महीने सैलरी से 200 गुना ज्यादा पैसे कमाए

कौन है ये निश्चय लूथरा, जिसके लिए इंडियन क्रिकेटर्स अपना नाम तक बदले ले रहे हैं

माइकल मधुसूदन दत्त: वो कवि जिसने शादी से बचने के लिए धर्म बदल लिया

 

Advertisement

Advertisement

()