The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Aamir Khan says social media trolls does not matter to me

सोशल मीडिया ट्रोल्स के बारे में आमिर खान ने क्या कहा है?

आमिर की बेटी ईरा की सोच उनसे एकदम अलग है.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2020, 02:53 PM IST)
Img The Lallantop
आमिर खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया ट्रोल्स. इनके निशाने पर ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स रहते हैं. एक्टर-एक्ट्रेसेस और उनके बच्चों को कपड़ों, मेकअप, हेयर स्टाइल, फिल्म के किरदार, दोस्ती या किसी भी चीज के लिए कभी भी ट्रोल किया जा सकता है. अजय देवगन, सैफ अली खान और शाहरुख खान कई बार इन ट्रोल्स पर बात कर चुके हैं. अब आमिर खान ने सोशल मीडिया ट्रोल्स पर बात की है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा,

मैं सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करने के बाद उसके कमेंट नहीं पढ़ता हूं. हां, कुछ विशेष होता है, तब पढ़ता हूं. जैसे मेरी फिल्म रिलीज हुई हो, क्योंकि तब मैं जानना चाहता हूं कि लोग फिल्म और मेरे किरदार के बारे में क्या सोच रहे हैं. उसी वक्त मैं हर कमेंट को देखता हूं. पढ़ता हूं कि लोग क्या लिख रहे हैं.

जब उनसे पूछा गया कि ट्रोल होने पर उनका क्या रिएक्शन होता है? क्या उन्हें खराब लगता है? या वो यूजर्स को खराब कमेंट के लिए रिप्लाई देते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा-

अगर कोई एक यूजर सोशल मीडिया पर मेरा मजाक बना रहा है या मुझे टारगेट कर रहा है, तो मुझे कोई परेशानी नहीं होती. ऐसे ही रैंडम लोग नेगेटिव बोल रहे हैं, उससे मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ता और मैं उसपर रिस्पॉन्ड भी नहीं करता हूं. अगर कोई मेरी आलोचना करता है, जो किसी क्रिएटिव सेंस पर होता है, तो मैं उसे गंभीरता से लेता हूं. क्योंकि मैं इसी से सीखता हूं. एक एक्टर और क्रिएटिव पर्सन होने के नाते ये मुझे सीखने और ग्रो करने में मदद करता है.

आमिर खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जो ज्यादातर सोशल इवेंट, पार्टी और फंक्शन से गायब होते हैं. उन्हें अवॉर्ड शो अटेंड न करने के लिए भी काफी ट्रोल किया जाता है. वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. लेकिन उनकी बेटी ईरा खान की सोच इससे ठीक उलट है.

ईरा ने IANS को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ भी छुपाना पसंद नहीं है. उन्होंने कहा-

मुझे सोशल मीडिया पर जो पोस्ट करने का मन करता है, मैं वो पोस्ट करती हूं. मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट और पेज उतने रियल रखना चाहती हूं, जितने ये हो सकते हैं. और इसीलिए मैं सोशल मीडिया पर सबकुछ शेयर करती हूं. ये निर्भर करता है कि आप किस तरह के इंसान हैं. अगर आप अपनी जिंदगी को लेकर ओपन रहना चाहते हैं, तो ऐसे ही रहना चाहिए. लेकिन अगर नहीं रहना चाहते तो नहीं रहना चाहिए. मैं सोशल मीडिया पर कुछ भी छुपाना पसंद नहीं करती हूं.

ईरा बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू कर चुकी हैं. उन्होंने पिछले साल एक प्ले डायरेक्ट किया था, जिसका नाम 'यूरिपिड्स मेडिया' है. इस प्ले में मुख्य किरदार एक्ट्रेस हेज़ल कीच ने निभाया था.


Video : आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ट्रेलर की 5 बातें जानिए

Advertisement

Advertisement

()