दंगल कमाई के रिकॉर्ड बनाने में लगी है. बॉलीवुड फिल्म फेयर में खर्च हो रहा है.पब्लिक मल्टीप्लेक्स में कूद फांद लगाए है. दंगल बनाने में पसीना बहाने वालों कीलंबी लिस्ट है. ओरिजनल गीता, बबीता और महावीर फोगाट के साथ फिल्म की पूरी टीम.फायदा किसको मिला? सबको. सब में आपकी आंख जहां नहीं जा रही है वहां ले चलते हैं.सिंगल स्क्रीन पिक्चर हॉल वालों को फायदा नहीं मिला, संजीवनी बूटी मिली है. इन्हींमें से कुछ लोगों ने आमिर को चिट्ठी मिली है. एकदम रुला देने वाली. पढ़ो. पहला लेटरहै गाजियाबाद से मधुबन सिनेमा वाले का. ये लिखते हैं "हमारा सिनेमा बंद होने वालाथा. दंगल आई तो हिम्मत करके डिजिटल करा लिया. अभी तक ये हाल था कि 8-10 हजार कीकमाई होती थी. इस बार पौने दो लाख कमाए. आप ऐसी फिल्में बनाते रहें कि सिंगलस्क्रीन वालों की रोजी रोटी भी चलती रहे. आपने वो फिल्म बनाई है जिसे घर के बच्चोंसे लेकर बुजुर्ग तक एक साथ बैठकर देख सकते हैं." छत्तीसगढ़ के रायगढ़, सिटी सिनेमासे मोहसिन ने लिखा है कि "एक साल से हमारा सिनेमा घाटे में जा रहा था. बंद करनेवाले थे. फिर दंगल आई और लोग परिवार समेत इसको देखने आए. मरते हुए धंधे को जिंदगीमिल गई. मंदी और नोटबंदी के बाद चार पैसे का जुगाड़ हो गया. दंगल की पूरी टीम कोधन्यवाद." आमिर की तरफ से सोर्सेज ने बताया कि चिट्ठियां उनको मिल गई हैं. उनकोबहुत खुशी हुई. वो तो वैसे भी सोशल मसाले वाली फिल्में बनाती हैं. अगर फिल्म नहींदेखे हो तो देख आओ. कम से कम अपनी लिस्ट बढ़ाने के लिए ही. ट्रेलर यहां देख लो.https://www.youtube.com/watch?v=x_7YlGv9u1g--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: 'दंगल' बनाने वालों ने आंखें जूम करके 400 करोड़ पर टिका ली हैं इसहिसाब से 'सुल्तान' से बहुत आगे निकल जाएगी 'दंगल'