दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर जनवरी में स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ा ने अबदिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन पर सैंडल फेंकने की कोशिश की. पर सत्येंद्रतब तक गाड़ी में बैठ चुके थे. लेकिन भावना का गुस्सा तो टॉप पर था, इसलिए उन्होंनेसत्येंद्र जैन की गाड़ी पर ही सैंडल बरसा दी.पहले तो उन्होंने सैंडल फेंकी और जब ये सैंडल किसी और को लग गई तो भावना उसको सॉरीबोलने लगीं. कई बार उन्होंने उस आदमी को सॉरी बोला.भावना की AAP से है पुरानी खुन्नसभावना की आप से पुरानी दुश्मनी है. और उनका फेंकने का रिकॉर्ड भी चौंचक रहा है.इससे पहले उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जनवरी में एक प्रोग्राम के दौरान स्याहीफेंक दी थी. भावना खुद को आम आदमी सेना नाम की एक पार्टी का वर्कर बताती हैं. भावनाकी पार्टी के नाम में ही सेना जुड़ा हुआ है, इसलिए भावना की भावनाएं सेना शब्द सेप्रभावित होकर भड़कती रहती हैं.file photoइससे पहले जनवरी में जब अरविंद केजरीवाल के मुंह पर भावना ने स्याही और कुछ कागजफेंके थे, उस वक्त केजरीवाल भाषण दे रहे थे ऑड-इवन की सफलता पर. और भावना ऐसा करनेके लिए उनकी डेस्क पर चढ़ गईं.उसके बाद भावना ने खुद को आम आदमी सेना की पंजाब यूनिट का मेंबर बताया था. उसनेमीडिया से ये भी कहा था कि केजरीवाल ने CNG का घोटाला किया है. मेरे पास इसका प्रूफहै. इसलिए मैंने ऐसा किया.वैसे भावना सैंडल फेंकने में उतनी भी परफेक्ट नहीं हैं. दूसरे को सैंडल लग गई थी तोभावना उसे सॉरी बोलने लगीं. वीडियो देखिए -https://www.youtube.com/watch?v=bTXnYa2y-A0&feature=youtu.be--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -'भावना' हुई आउट ऑफ कंट्रोल, केजरीवाल के मुंह पर फेंकी इंकअरविंद केजरीवाल पर फिर फेंका गया जूताफेसबुक से क्यों गायब हुई केजरीवाल की डीपी?