The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Aam Aadmi Party releases the list of candidates for Delhi Elections 2020

दिल्ली चुनाव: AAP के सभी 70 प्रत्याशी घोषित, 15 के टिकट कटे

केजरीवाल ने 9 नए लोगों को भी मौका दिया. 8 महिलाएं भी.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2020, 01:55 PM IST)
Img The Lallantop
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अबकी 46 सिटिंग विधायक को टिकट दी गई है. 15 मौजूदा विधायक को रिप्लेस किया गया है. अबकी 8 महिलाएं को आम आदमी पार्टी ने टिकट दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे. न्यूज़ एजेंसी ANI का ट्वीट देखिए. दिल्ली चुनाव 2020 दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी को वोटिंग होगी. इस दिन शनिवार है. वोटों की गणना 11 फरवरी को होगी. नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है. 2015 में क्या हुआ था? पिछली बार चुनाव 2015 में हुए थे. आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इनमें से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी. आप को 48 लाख से ज्यादा वोट मिले थे. वोट परसेंट 54.34% था. बीजेपी को 28 लाख वोट मिले थे. वोट परसेंट 32.19% था.

Advertisement

Advertisement

()