The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Aadhar card can be reprinted with a charge of 50 rupees

50 रुपये लेकर आधार ने बहुत राहत का काम किया है

लोग अबतक नाहक परेशान होते थे, 50 रुपये में काम हो जाएगा

Advertisement
pic
12 मार्च 2019 (अपडेटेड: 12 मार्च 2019, 01:44 PM IST)
Img The Lallantop
अगर आपका आधार खो गया है, तो 50 रुपये देकर नया आधार बन जाएगा और आपके घर आ जाएगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
आधार से जुड़ी एक अच्छी खबर है. खबर ये है कि अगर आपका ओरिजिनल आधार खो गया है या चोरी हो गया है, तो 50 रुपये देकर आप नया आधार हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपने आधार अपडेट किया है और आपको नए प्रिंट की ज़रूरत है, तब भी आपको 50 रुपये देकर नया आधार मिल सकता है. आधार के ट्वीटर हैंडल @UIDAI से इसकी पूरी जानकारी देता हुआ एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है. देखिए वो वीडियो- कैसे मिलेगा नया आधार? नया आधार पाने के लिए आपको आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा. वहां पर लिखा मिलेगा order aadhaar reprint. यहां जाने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर आधार नंबर पूछा जाएगा. इसके साथ ही स्क्रीन पर दिख रहा कोड भरना होगा. अगर आधार के साथ आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, तो मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा. अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तब भी घबराने की ज़रूरत नहीं है. उसका भी ऑप्शन है, जिसपर क्लिक करना होगा. इसके बाद आप मनचाहा मोबाइल नंबर दे सकते हैं. नंबर डालने के बाद उस नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे स्क्रीन पर दिख रही जगह में भरना होगा. इसके बाद आएगा पेमेंट का ऑप्शन. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए पैसे दिए जा सकते हैं. पैसे देने के बाद एक सीरियल नंबर आएगा, जिसे नोट करके रख लीजिए. पांच दिनों के अंदर ये आधार कार्ड आपके संबंधित डाकखाने में भेज दिया जाएगा. डाकखाने का डाकिया पांच दिनों के अंदर आपको ये कार्ड सुपुर्द कर देगा.

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का खेला समझिए

Advertisement

Advertisement

()