The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A women journalist molested in Russia while covering FIFA football world cup 2018

जब लाइव रिपोर्टिंग के वक़्त महिला एंकर को दर्शक ने चूम लिया

एंकर समझ ही नहीं पाई कि कैसे रिएक्ट करना है.

Advertisement
pic
20 जून 2018 (अपडेटेड: 20 जून 2018, 10:42 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रूस में फिलहाल 21वां फुटबॉल वर्ल्ड कप चल रहा है. फीफा (FIFA) द्वारा आयोजित ये टूर्नामेंट 14 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलने वाला है. कई देशों के जर्नलिस्ट इस टूर्नामेंट को कवर करने आए हुए हैं. ऐसी ही एक महिला जर्नलिस्ट को लाइव टीवी पर एक फुटबॉल फैन ने मोलेस्ट कर दिया. वर्ल्ड कप के पहले ही दिन रूस और सउदी अरब के बीच हुए मैच के बाद सभी लोग ग्राउंड से बाहर निकलकर जा रहे थे. सभी रिपोर्टर्स अपने-अपने कैमरामैन के साथ ग्राउंड के बाहर से खड़े होकर वहां का हाल अपने देश के लोगों को बता रहे थे. ड्यूस वेल के लिए काम करने वाली एक पत्रकार जुलिएथ गोंज़ालेज़ भी उस वक्त वहीं थीं. मैच खत्म होने के बाद जब वो वहां से लाइव टीवी पर खबरें बता रहीं थी, तभी एक फुटबॉल फैन आया और उनको पकड़कर उनकी गाल को चूम लिया. गालों को चूमने के दौरान उसका हाथ जुलिएथ की छाती को हल्का सा छू रहा था. लेकिन वो उस वक्त लाइव थीं, इसलिए कुछ कर नहीं पाईं. इस घटना के बारे में जुलिएथ कहती हैं-
मैं वहां पिछले दो घंटे से ब्रॉडकास्ट की तैयारी कर रही थी. तब तक वहां कोई डिस्टर्बेंस नहीं हुई. लेकिन जैसे ही हम लाइव गए, वो फैन इस बात का फायदा उठाते हुए मेरे करीब आ गया. लाइव खत्म करने के बाद जब हम उस लड़के को ढूंढने गए लेकिन तब तक वो निकल चुका था.
ये सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि किसी को कुछ सोचने-समझने का समय ही नहीं मिला. वो लड़का कौन था? कहां से आाया था? किसी को नहीं पता. बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वो वीडिया आप यहां देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सेंसर का दुरुपयोग होता कैसे है? रेलवे ने ऐसा क्या ऐलान किया है कि संडे को ट्रेन में बैठने से डरेंगे लोग क्या सच में राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर? ये दूल्हा डोली की जगह जेसीबी में क्यूं ले गया अपनी दुल्हन?
वीडियो देखें: पाकिस्तानी चीफ जस्टिस ने खदीजा सिद्दीकी के लिए जो किया, वो भारत के सभी जजों के लिए नज़ीर है

Advertisement

Advertisement

()