पुलिस वाले ने बुढ़िया को उठाया और सीढ़ियों पर दौड़ गया
इंदौर का रेलवे स्टेशन. एक पुलिसवाले का वीडियो. सलाम करने का मन करता है. देखें.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पुलिस की हमने एक इमेज बना के रक्खी हुई है. नाके पे खड़ी एक जीप. बाहर उतरे हुए तीन-चार सिपाही. खड़े होकर ओवरलोडेड ट्रकों, जीपों को चेक कर रहे होते हैं. जो पकड़ में आया, 'माल' लेके जाने दिया. ये 'माल' लेने की आदत पुलिस की पहचान बन चुकी है. हालत ये है कि आज के टाइम में कोई सड़क पर घायल पड़ा हो तो आदमी उसकी मदद करने को नहीं जाता है. ये सोचके कि कौन पुलिस के लफड़े में पड़े. इंसान कहीं जा रहा हो तो भले ही खो जाये लेकिन किसी पुलिस वाले से रास्ता पूछना नहीं चाहता. डर लगता है कि पलट के न मालूम कहां से कौन सा सवाल पूछ डाले और दो मिनट के अन्दर कोई दफा चांप दी जाए.
ऐसे माहौल में फेसबुक पर एक वीडियो देखने को मिला. उज्जैन के सिंहस्थ कुम्भ मेले के दौरान इंदौर रेलवे स्टेशन का है. दिल गार्डन-गार्डन हो गया. चाहा कि हर पुलिसवाला ऐसा ही हो जाये. बुढ़िया को गोदी में उठाया और सीढ़ियां चढ़ गया. जब उस बूढी औरत ने उससे कहा कि उसे उतार दे तो कहता है "अरे तुम टेंसन न लो हम लेके चल्लये हैं."
बहुत ही फ़ील गुड वीडियो है. आप भी देखें:
[facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/891022114298703/videos/1093306540736925/"]

