गुजरात के उना जिले के नाधेर गांव जो कि गिर के जंगल से जुड़ा हुआ है. जंगल से जुड़ेहोने की वजह से यहां आए दिन शेर के रिहायशी इलाके में आने की खबरें जंगल विभाग कोमिलती हैं. लेकिन इस बार की खबर थोड़ी सी अलग है. खबर ये है कि एक शेर का बच्चा अपनेपरिवार से बिछड़ कर दूर के एक खेत में आ गया था. खेत में काम करने वाले लोगों ने जबबच्चे को देखा तो समझ गए कि ये अपने परिवार से बिछड़ गया है. उन्हें बच्चे पर रहम आगया. फिर उन लोगों ने शेर के परिवार को ढूंढ़ना शुरू कर दिया. साथ ही जंगल विभाग कोभी इस बात की जानकारी दी. इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों कोइस मामले को लेकर अलर्ट कर दिया.बिछड़ा हुआ शावकइसी दौरान वन विभाग वालों को जानकारी मिली कि पास के एक गांव के इलाके में शेर औरशेरनी अपने 8 बच्चों के साथ रह रहे थे. जो कि अब सिर्फ सात ही हैं. इस जानकारी केमिलने के तुरंत बाद वन विभाग वाले शावक को शेरनी के नजदीक लेकर गए. शेर का बच्चातुंरत ही अपने परिवार के पास पहुंच गया. और फुदकने लगा. वन विभाग के मुताबिक शेर काये बच्चा दो से तीन महीने का है. पर जिस तरह गांव वालों ने शेर के इस बच्चे के लिएइंसानियत दिखाई, वो बहुत ही काबिले तारीफ है.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है