The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A Sikh youth Ravinder Singh killed in Pakistan Peshawar, India condemns killing

पाकिस्तान में गुरुद्वारे पर हमले के एक दिन बाद सिख युवक की हत्या

शादी के लिए मलेशिया से आया था युवक, पेशावर में हत्या.

Advertisement
pic
5 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2020, 12:08 PM IST)
Img The Lallantop
पाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक की हत्या कर दी गई. फोटो-एएनआई
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक की हत्या का मामला सामने आया है. अज्ञात हमलावरों ने रविंदर सिंह की हत्या कर दी. वह मलेशिया से हाल ही में पाकिस्तान लौटे थे. रविवार यानी 5 जनवरी को उनका शव पेशावर के चमकानी पुलिस स्टेशन एरिया में मिला. मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि रविंदर सिंह खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के शांगला जिले के रहने वाले थे. पेशावर में अपनी शादी की खरीदारी के लिए आए थे. पेशावर पुलिस ने बताया,
25 साल के सिख युवक रविंदर सिंह की पेशावर में कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. चमकनी पुलिस स्टेशन इलाके में उनका शव मिला. मामले की जांच जारी है.
मारे गए युवक के भाई ने पाकिस्तान सरकार से इंसाफ की मांग की है. उन्होंने कहा,
हमारे यहां केस दबा दिए जाते हैं. पाकिस्तान सरकार को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए करोड़ों की फंडिंग आती है, लेकिन अल्पसंख्यक फिर भी सुरक्षित नहीं है. कभी पेशावर में तो कभी कहीं और इसी तरह अल्पसंख्यकों की हत्याओं का सिलसिला चलता रहता है.
भारत ने पेशावर में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के सदस्य की हत्या की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत पाकिस्तान सरकार से आह्वान करता है कि वह इन जघन्य हत्या के अपराधियों को पकड़ने और उन्हें सजा देने के लिए तत्काल कार्रवाई करे. ननकाना साहिब गुरद्वारे पर हमला, सिख लड़की जगजीत कौर को अगवा कर उसका धर्मांतरण और जबरन निकाह, सिख युवक रविंदर सिंह की हत्या जैसी घटनाएं अल्पसंख्यक समुदाय की स्थिति दिखाती हैं. भारत अल्पसंख्यक सिख समुदाय को निशाना बनाकर हो रहे हमलों की निंदा करता है. सिख युवक की हत्या ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी की घटना के एक दिन बाद हुई है. गुरुद्वारे पर हमले की घटना को लेकर देश में गुस्सा है. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुद्वारे पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के साथ हो रही घटना से अलग है. सरकार पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चिचत करने के लिए कदम उठाएगी. सरकार, पुलिस और न्यायपालिका मिलकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.
ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हमला, BJP ने CAA से जोड़ा

Advertisement

Advertisement

()