The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A Rat Stole Necklace In A Viral Video

ज्वेलरी शोरूम से चूहे ने चुराया लाखों का नेकलेस, CCTV में कैद हुई कारस्तानी!

शोरूम मालिक हैरान

Advertisement
pic
31 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 31 जनवरी 2023, 04:57 PM IST)
Rat Necklace Viral video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के कई वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. कभी कोई सांड राह चलते शख्स को टक्कर मार देता है तो कभी कोई बंदर किसी का सामान छीन लेता है. कुछ महीनों पहले हमने आपको एक खबर दिखाई थी कि कैसे एक शख्स की दुकान से सब्जी खाने के चक्कर में सांड की गर्दन में साइकिल फंस गई थी. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो एक चूहे (A Rat Stole Necklace In A Viral Video) का है और इसने ऐसी कारस्तानी की है जिसे देख हर कोई हंस रहा है.

 

वीडियो एक ज्वेलरी शोरूम का सीसीटीवी फुटेज बताया जा रहा है. इस शोरूम में कई महंगे-महंगे नेकलेस शोपीस के तौर पर रखे हैं. जब शोरूम बंद था तो एक चूहा आया और नेकलेस लेकर भाग गया. वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ज़ाहिर है कि वायरल है तो किसी सिविल सर्वेंट ने ही शेयर किया होगा. वीडियो आईपीएस राजेश हिंगानकर ने शेयर किया है. शेयर करते हुए लिखा, 'अब ये चूहा डायमंड का नेकलेस किसके लिए ले गया होगा?' उनका ट्वीट खासा चल रहा है. देखें वीडियो...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो केरल के कासरगोड का है. यहां किसना ज्वेलरी का शोरूम स्थित है. मालिक ने कई नेकलेस शोपीस में लगा रखे थे. एक दिन एक नेकलेस कम मिला. उसने सीसीटीवी चेक किए तो जो दिखा, वो वायरल हो गया. इस चूहे की कारस्तानी पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. कह रहे हैं कि चूहा पक्का वेलंटाइंस डे के लिए सरप्राइज की तैयारी कर रहा है.' किसी ने कहा कि बिहार के चूहे शराब पीते हैं, यूपी के गांजा खाते हैं और अब केरल का चूहा तो चोर निकल गया.' एक यूजर ने लिखा कि ये चूहा पक्का अपनी गर्लफ्रेंड छछूंदर के लिए नेकलेस लेकर गया है.' लोगों को तो ये वीडियो मजेदार लगा और उन्होंने इस पर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: 'पठान' के वीडियोज को फेक बोल कमाई को PR बताने वालों को ये बात चुभेगी

Advertisement

Advertisement

()