धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का एक केस सामने आया है. एकदम फ़िल्मी 'इश्टाइल' वाला. जयपुरमें एक रैकेट धरा गया है. ये लोग पैसे वालों को झांसे में फंसाने के लिए कथित'खूबसूरती' का सहारा लेते थे. ये करते क्या थे कि कुछ 'खूबसूरत महिलाएं' कई लोगोंके साथ मिलकर रईस लोगों को अपने गिरोह में फंसाती थीं. इस रैकेट के लोग प्रोफेशनलकी तरह काम करते थे. उनके अलग-अलग काम फिक्स थे. पहली कड़ी ये लड़कियां थीं. कई NRI,देहरादून की एक लड़की के अलावा दर्जन भर लोगों को अरेस्ट किया गया है. सबसे बड़ी बातये कि इस रैकेट में कई पुलिस अफसर, पत्रकार और एडवोकेट भी शामिल हैं. स्पेशल ऑपरेशनग्रुप की टीम ने इन लोगों पर कार्रवाई की है. मामला सामने आने के बाद कई लोगों नेकहा कि इस रैकेट ने उन्हें अपना शिकार बनाया है. इन लोगों ने धन्ना सेठों को 25करोड़ से ज्यादा का चूना लगाया है.पूरा मामलाअभी जो लड़कियां पकड़ी गई हैं उनमें हांगकांग की रवनीत कौर उर्फ़ रूबी शर्मा औरदेहरादून की कल्पना हैं. ये लोगों को फंसाने का काम करती थीं. ये लोग राजस्थान केउद्योगपति, होटल वालों, बिल्डर, डॉक्टर, सीए लोगों का गला पकड़ती थीं. पुलिस ने कोटासे रवनीत कौर माने रूबी को गिरफ्तार किया. रूबी ने एमबीए किया हुआ है और इस रैकेटका हिस्सा थी. ये ब्रिटेन में भी रह आई है और इसके पिता हांगकांग में काम करते हैं.6 साल पहले यहां पढ़ाई करने आई थी. इसी गैंग के ही अक्षत शर्मा के करीब आई. अक्षत केसाथ मिलकर रूबी लोगों को फाइव स्टार होटल में बुलाती थी. जब ये फंसे हुए 'बकरे'होटल के कमरे में पहुंचते थे तो गिरोह के लोग कमरे में आ जाते थे. पहले एक एडवोकेटऔर पुलिस वाले यहां पहुंचते थे. FIR दर्ज करने की धमकी देते थे. उसके बाद बिचौलिएआनंद शांडिल्य और विजय रकम मांगते थे. इसके लिए वो समझौता करवाने की बात करते थे.अब तक इस रैकेट के 25 करोड़ रुपयों का खुलासा हुआ है, जिसमें 4 करोड़ इस लड़की ने कमाएहैं. रूबी इन पैसों से खुद और पति के लिए महंगी चीजें खरीदती थी. रूबी के पति कानाम रोहित है. उसने कहा कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं है. कुछ सालों पहले रूबीकी शादी हुई थी और वो कोटा चली गई. देहरादून से एक और लड़की कल्पना इस ब्लैकमेलिंगमें शामिल थी. उसे देहरादून से अरेस्ट किया गया है. किसे अपना शिकार बनाना है, येखोजने का काम अक्षत और आनंद शांडिल्य करते थे. जब ये सब पैसे पा जाते थे तो मौजकाटने विदेश निकल जाते थे. ये लोग एक आदमी से कम से कम डेढ़ करोड़ रूपए लेते थे.पुलिस का आदमी भी था शामिलसबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात कि इस रैकेट ने पुलिस थाने के एक एसएचओ को भी मिलारखा था. इसकी मदद से ये लोग फंसे हुए आदमी को FIR दर्ज करने को लेकर धमकाते थे. बादमें बिचौलिए आ जाते थे और कहते थे लड़की को पैसे से दो, कुछ नहीं होगा. इसके बदलेमें लड़की स्टाम्प पेपर पर लिख कर देती थी कि जो कुछ भी हुआ, मेरी मर्जी से हुआ औरमैं कोई शिकायत नहीं करना चाहती हूं. जो पैसे देने से मना करता था उसे ये रेप केकेस में फंसा देते थे.पकड़ में कैसे आए?एक लड़की रश्मि शर्मा ने एक डॉक्टर को झांसा दिया. वो पुष्कर के एक फाइव स्टाररिजॉर्ट में गए. डॉक्टर से डेढ़ करोड़ रूपए मांगे गए लेकिन डॉक्टर 80 लाख से ज्यादानहीं दे पाया. इसके लिए डॉक्टर पर इन्होंने रेप का मुकदमा दर्ज करवा दिया. डॉक्टरगिरफ्तार हो गया. जेल से आने के बाद डॉक्टर ने इनके खिलाफ शिकायत की. इसके बाद इसरैकेट के आनंद शांडिल्य को गिरफ्तार कर लिया गया. आनंद शांडिल्य गैंगस्टर आनंद पालका साथी है. शांडिल्य को स्पेशल ऑपरेशन की टीम ने गिरफ्तार किया. इसके बाद पूरेरैकेट के बारे में पता चला. इस गैंग ने अपना जाल दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश मेंभी फ़ैला रखा था. गैंग के चार लोग फरार चल रहे हैं और पांच लड़कियों की तलाश चल रहीहै. दिमाग तो बहुत लगा रखा था उन्होंने लेकिन इनकी स्क्रिप्ट थोड़ी पुरानी हो चुकीथी, इसलिए पकड़ में भी आ गए.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशांत ने की है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें- पुलिस को मिला गैंगस्टर आनंदपाल का 'किला', तहखाना और ख़ूनी पिंजराराजस्थान का सबसे बड़ा गुंडा AK-47 लेकर बकरियां चुरा रहा है