ब्राजील की चेपकोएंस रियल फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को ले जा रहे एक प्लेन केकोलंबिया में क्रैश होने की खबर है. बोलीविया के सांता क्रूज में वीरू-वीरूइंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले इस प्लेन में खिलाड़ियों समेत 72 लोग सवारथे और ये मेडलिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था.हादसे में मारे गए यात्रियों के बारे में अब तक कोई पुख्ता खबर नहीं है. कुछरिपोर्ट्स के मुताबिक सभी यात्री मारे गए हैं, जबकि कुछ के मुताबिक 10 लोग घायल हुएहैं. एक रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया कि एयरपोर्ट के पास से एक ट्वीट किया गयाहै, जिससे हादसे में कुछ लोगों के बचने की संभावना है.स्थानीय वक्त के मुताबिक सोमवार रात सवा दस बजे हुए इस हादसे की शुरुआती जांच मेंप्लेन का फ्यूल खत्म होने की वजह से हादसे की बात सामने आई है. हालांकि, कुछ लोकलचैनल्स की रिपोर्ट्स का कहना है कि नॉर्थ-वेस्ट कोलंबिया के ऊपर उड़ते हुए प्लेन नेग्राउंड स्टाफ से कनेक्शन खो दिया था और फिर नीचे आ गिरा.क्रैश से पहले प्लेन में टीम (फोटो कर्टसी: ट्विटर/ एंड्रेस फेलिप अरकोस)एक स्थानीय ऑर्गनाइजेशन मी ओरिएंटो के मुताबिक प्लेन कोलंबियाई म्यूनिसिपैलिटी लायूनियन के केरो गोर्डो इलाके में क्रैश हुआ हुआ है, जिसके बाद से कोलंबियाई अधिकारीजांच में जुट गए हैं. कोलंबियाई एयरफोर्स ने हादसे की जगह पर अपना एक हेलिकॉप्टरभेजा है और सरकार ने रेड क्रॉस, फायर डिपार्टमेंट, स्थानीय पुलिस और दूसरे बचावदलों को हादसे की जगह पर भेजा है.कोलंबियाई फायर डिपार्टमेंट के हेड ने मी ओरिएंटो से बताया है कि हादसे में 10 लोगघायल हुए हैं. इस प्लेन की पहचान लामिया एयरलाइंस की चार्टर्ड फ्लाइट RJ85 CP-2933के तौर पर हुई है. प्लेन में सवार फुटबॉल खिलाड़ी ब्राजील की एक क्लब सॉकर टीमचेपकोएंस के थे.