अगर तुम भी चंद गुलाबी नोटों की जरूरत के मारे हो. और कई कई घंटे लाइन में गुजारेहो. तो तुम्हारे कलेजे को ठंडक देने के लिए एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर आ गई है.नोटबंदी के दो महीने हो चले हैं. असली आदमी मजे का परेशान हो चुका है. अभी तक लाइनसे पूरी तरह निजात नहीं मिली है. लेकिन ये भाई साहब जुदाई पिच्चर की श्रीदेवी बनेहुए हैं. नोटों का गद्दा बनाकर उस पर पोज दे रहे हैं. वो भी एकदम नए नोटों कीगड्डियों पर. ये तस्वीर गुजरात से चली है. लाइक और शेयर अपनी श्रद्धा से कर लो.भाई के गले में मोटी सोने की चेन है. भारी सा ब्रैसलेट है. नाम गांव का पता अभी तकनहीं लगा है. पूरी इन्फो आते ही सूचित किया जाएगा. बने रहो लल्लन के साथ.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: 2000 के नोट से निकलकर गांधी जी लाठी लेने चले गए हैं