पाकिस्तानी चैनल ने मोदी पर बनाया वीडियो जिसमें लाफ्टर ढूंढना भी चैलेंज है
दुनिया टीवी चैनल है उनका. जिसमें बहुमुखी प्रतिभा के निर्धन कलाकारों को मौका मिला.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान के पास जितने भी स्टैंडअप कॉमेडियन हैं. जितने भी सेंस ऑफ ह्यूमर से भरे कलाकार हैं. वो या तो रिटायर हो गए हैं. या पाकिस्तान से बाहर सेटल हो गए हैं. ये बात हमको पता चली एक वीडियो देख कर. जो है दुनिया चैनल का. प्रोग्राम मजाक रात में. इंशा अल्ला ये चैनल पाकिस्तान वालों की दुनिया न हो. तो उन्होंने हंसी मजाक से भरपूर ये लाफ्टर चैलेंज टाइप का वीडियो बनाया, जिसमें लाफ्टर ढूंढ़ना भी चैलेंज है.
काश कलाकारों ने इस जोक में हंसने की जगह भी बताई होती. इत्ते बड़े देश में एक मिमिक्री आर्टिस्ट भी न मिला, जो नरेंद्र मोदी की आवाज की नकल कर सके. उनकी स्टाइल तक तो पहुंचोगे ही कहां लल्ला?
इंडिया के कुछ वीडियो देख डालो यूट्यूब पर. बहुत से प्रोग्राम मिल जाएंगे ट्यूशन ले लो. फिर सीख लो कि इसके लिए बेसिक चीजें होती हैं कुछ. अच्छे कलाकार. वीडियो का एक प्लॉट. फिर अच्छे पंच वाले ह्यूमर से भरपूर डायलॉग. जिनमें आपकी पर्सनल खुन्नस लीक होकर न चू रही हो.
हमारे केआरके सर की तरह कहें तो तुम्हारे इस वीडियो की कहानी, कास्टिंग, डायलॉग्स, ह्यूमर सब बहोत ही वाहियात. हंसी आई लेकिन ये प्रोग्राम बनाने वालों पर.
https://www.youtube.com/watch?v=cTiIIIYx2w0

