पाकिस्तान की बाजार में बिक रही हैं ॐ लिखी चप्पलें
पाकिस्तानी कंपनी का कारनामा. ईद के मौके पर बाजार में भरमार. हिंदू संगठन कर रहे हैं विरोध.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पाकिस्तान के हिंदू, लड़कियों की किडनैपिंग और ज़बरदस्ती धर्म चेंज करवा देने से पहले ही परेशान थे. अब एक नए तरह का मामला सामने आया है. जिसमें हिंदू धर्म का मज़ाक उड़ाया जा रहा है.
कराची की एक जूता-चप्पल बनाने वाली कंपनी है. नाम है 'फर्स्ट स्टेप शू स्टोर'. पूरे पाकिस्तान में कुल 14 ब्रांच हैं. आज-कल ये कंपनी जो चप्पलें बेच रही है, उन चप्पलों पर 'ॐ' लिखा हुआ है.
पाकिस्तान के हिंदू कंपनी के इस कारनामे के बाद से गुस्से में हैं. पाकिस्तान हिंदू काउन्सिल की मानें तो ये पहली बार नहीं है कि यहां ऐसा हुआ है. इससे पहले भी ऐसी चप्पलें बाज़ार में आ चुकी हैं. 2014 में. कराची की ही एक दुकान में.
पाकिस्तान भर में ये चप्पलें खुलेआम बिक रही हैं. और जमकर बिक रहे हैं. रमजान के दौरान और ईद से जस्ट पहले इनकी बिक्री दोगुनी हो जाती है. यहां के हिंदूओं का कहना है अगर सरकार ऐक्शन नहीं लेती तो वो सड़कों पर उतरेंगे.
पाकिस्तान के एक सांसद डॉ. रमेश कुमार ने पाकिस्तानी संविधान के आर्टिकल 20 के A, B और आर्टिकल 36 को कोट करते हुए तत्काल प्रभाव से इसपर बैन की मांग की है. साथ ही उन्होंने गुनाहगारों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग भी की है.
पाकिस्तान का एक और कराची बेस्ड संगठन है, ऑल इंडिया हिंदू पंचायत. ये भी इस तरह की चप्पलें बेचे जाने का विरोध कर रहा है. इसके सदस्य चप्पल बनाने वाली कंपनी से गुजारिश करने गए थे कि वो ऐसे जूते बेचना बंद कर दे. पर जब वो वहां पहुंचे तो कंपनी के मालिक ने उन्हें डराया. और उठाकर शोरूम से बाहर फेंक देने की धमकी दी.
इस घटना के बाद कराची में विरोध प्रदर्शन हुए हैं. प्रदर्शन करने वालों की मांग है कि सरकार को हमारी भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए.
अप्रैल, 2016 में भी एक पाकिस्तानी कॉमेडियन के खिलाफ भी हिंदू विरोध में उतर आए थे. उस कॉमेडियन ने एक प्राइवेट टीवी चैनल के शो पर हिंदुओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.
पिछली दीवाली पर हिंदुओं को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने विश किया था. और साथ में एक हिंदू समाज के फंक्शन में भी शिरकत की थी. अल्पसंख्यकों की आजादी बनाए रखने का वादा भी पीएम ने किया था. लग रहा था, धीरे-धीरे पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत में सुधर आएगा पर फिर भी पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं पर हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं.
.webp?width=60)

