न्यूज़ चैनल के प्रोग्राम में पीट दिया गया सरकार से रोजगार पर सवाल करने वाला
मोदी के समर्थन में नारेबाजी करने वाले लोगों ने अदनान को पीटते हुए आतंकवादी भी कहा.
Advertisement

मुजफ्परनगर में लड़के को पीटती भीड़
Quick AI Highlights
Click here to view more
आज-कल मारपीट की खबरें खूब सुर्खियों में है. संतकबीर नगर में भाजपा के सांसद और विधायक ने आपस में ही मारपीट कर ली, तो उन्नाव में विधायक समर्थकों ने समाज कल्याण अधिकारी को पीट दिया. अब मुजफ्फरनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जहां एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कथित भाजपा समर्थकों ने एक लड़के को पीट दिया. लड़के का नाम अदनान बताया जा रहा है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी अमिल भटनागर की रिपोर्ट के मुताबिक अदनान ने मौजूदा सरकार को नौकरी देने में फेल बताया. जिसके बाद मोदी के समर्थन में नारा लगाते कुछ लोगों ने उसे घेर लिया. उसे आतंकवादी कहते हुए बुरी तरीके से पीटा.
वीडियो देखिए: बालाकोट स्ट्राइक का एयरफोर्स ने दिया सॉलिड प्रूफ, सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में लिया फैसला| दी लल्लनटॉप शो|
टीवी चैनल का था प्रोग्राम घटना 6 मार्च 2019 की है. कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने हैं. लोग सरकार के पांच साल का मूल्यांकन अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं. लोगों की राय जानने के लिए एक न्यूज चैनल 'भारत समाचार' मुजफ्फरनगर में था. शो में एंकरिंग कर रहे पत्रकार नरेंद्र प्रताप ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,In Muzaffarnagar, BJP workers brutally thrashed a youth who confronted govt's claim over job and education during an election special segment hosted by senior journalist @narendrauptv for his channel. Mob can be heard calling the youth a terrorist. pic.twitter.com/mNjo3zCT6n
— Piyush Rai | پیوش رائے (@Benarasiyaa) March 6, 2019
''हम एक पार्क में थे. जहां आस-पास के काफी सारे युवा आए हुए थे. हम लोगों से सरकार के काम-काज के बारे में उनकी राय पूछ रहे थे. लोग किसानों की समस्या से लेकर कानून व्यवस्था तक पर बात कर रहे थे. जब भी कोई सरकार की आलोचना करता तो भाजपा समर्थक पीएम मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाने लगते. इस बीच अदनान नाम के इस लड़के से उनकी बहस हो गई और उन्होंने उसे पीट दिया. मौके पर कुछ आरएलडी कार्यकर्ता भी मौजूद थे. उनके साथ भी हाथापाई की गई. कुछ ही समय में मामला कंट्रोल में आ गया. लेकिन उसे बुरी तरह से पीटा गया था. वह इतना डरा हुआ था कि शायद ही पुलिस के पास शिकायत करे.''पुलिस को नहीं मिली शिकायत मुजफ्फरनगर के एएसपी सिटी सतपाल का कहना है कि उनके पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है. उन्होंने कहा,
''हमें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है. कई सारे वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. अगर इससे जुड़ा कुछ भी पता चलता है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी.''
वीडियो देखिए: बालाकोट स्ट्राइक का एयरफोर्स ने दिया सॉलिड प्रूफ, सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में लिया फैसला| दी लल्लनटॉप शो|

