आतंकवादी कहकर जिस लड़के को पीटा वो पुलिस केस करने से भी डर रहा है
मुजफ्फरनगर में रोजगार पर सवाल पूछा तो बीजेपी समर्थकों ने इस लड़के को बुरी तरह पीट दिया था.
Advertisement

मुजफ्परनगर में लड़के को पीटती भीड़
Quick AI Highlights
Click here to view more
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर. 6 मार्च को यहां एक लड़के को भाजपा समर्थकों ने पीट दिया. वो भी एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में. कुछ ही महीनों में चुनाव है. लोगों की राय जानने के लिए 'भारत समाचार' नाम का चैनल मुजफ्फरनगर में था. चैनल का रिपोर्टर एक पार्क में लोगों से बात कर रहा था.
इस बीच अदनान नाम के एक लड़के से भाजपा समर्थकों की बहस हो गई और उन्होंने उसे बुरी तरह पीट दिया. अब इस खबर में अपडेट आया है. अदनान ने पुलिस के पास शिकायत करने से मना कर दिया है. मारपीट की इस घटना के बाद अदनान काफी डरा हुआ है. अदनान का कहना है कि अब वह कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं चाहता है. क्योंकि इससे उसकी पढ़ाई डिस्टर्ब हो सकती है. अदनान एक छात्र है और मुजफ्फरनगर, बोर्ड एग्जाम देने आया था. उसका कहना है कि वह पार्क में टहल रहा था. तभी उसके पास रिपोर्टर आया और सरकार के बारे में उसकी राय पूछी. नौकरी के मुद्दे पर भाजपा समर्थकों से असहमति होने पर उन्होंने उसे आतंकी कहते हुए पीटना शुरू कर दिया.
वीडियो देखें: मुजफ्फरनगर में एक युवक ने मोदी सरकार से रोजगार पर सवाल पूछा तो उसे पीट दिया गया
भाजपा ने कहा, मारपीट में हमारा कोई आदमी नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने मारपीट की इस घटना में किसी भी भाजपा कार्यकर्ता का हाथ होने से इंकार किया. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ''मैं भी शो में मौजूद था. रिपोर्टर ने हमसे सवाल किए. हमने जवाब दिया और चले आए. बाद में हमें पता चला कि वहां किसी ने एक लड़के के साथ हाथापाई की है. ऐसा करने वालों में पार्टी का कोई भी आदमी नहीं है.'' वहीं दूसरी तरफ पुलिस अभी भी कार्रवाई के लिए वीडियो प्रूफ का इंतजार कर रही है. मुजफ्फरनगर के एएसपी सिटी सतपाल का कहना है कि उनके पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है. उन्होंने कहा, ”हमें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है. कई सारे वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. अगर इससे जुड़ा कुछ भी पता चलता है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी.”He ran to save himself from the wrath of mob but was eventually cornered and brutally roughed up. Voices in the mob can also be heard saying "Chod do isse" (Let him go), "Mar jaayega wo" (He will die). pic.twitter.com/7PHUffk0nC
— Piyush Rai | پیوش رائے (@Benarasiyaa) March 7, 2019
वीडियो देखें: मुजफ्फरनगर में एक युवक ने मोदी सरकार से रोजगार पर सवाल पूछा तो उसे पीट दिया गया

