प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान एक जुमला बोला था कि अगर काला धन वापसआ गया, तो सबके खाते में 15-15 लाख रुपए आ जाएंगे. लोगों ने इसे बहुतै सीरियसली लेलिया. हर दूसरे-चौथे दिन आदमी बड़बड़ाने लगता है कि हमारा 15 लाख लाओ. अब जब हजारऔर पांच सौ के नोट बैन हो गए हैं, तो काफी काला धन खत्म होने की संभावना जताई जारही है. इसी बीच यूपी में एक आदमी के खाते में 21 लाख से ज्यादा रुपए आ गए.वैसे किसी के भी खाते में इत्ता पैसा आ जाए, तो वो खुशी से हरहरा उठता है, लेकिन येबेचारे विश्वजीत शुक्ला फरफराए घूम रहे हैं. इनके खाते में 21 लाख, 79 हजार 702रुपए आए हैं और ये इतने परेशान हैं कि दिन में चार-चार बार बैंक के चक्कर काट रहेहैं.विश्वजीत रहते हैं प्रतापगढ़ में और इनका खाता SBI की ब्रांच में है. पेशे से येइंश्योरेंस एजेंट हैं और इनका खाता कई सालों से चल रहा है. जब इन्हें पता चला कि500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो गए हैं, तो ये पहुंचे बैंक. इन्होंने अपने अपनेअकाउंट में 14 हजार रुपए जमा किए थे और उसी की एंट्री कराने गए थे. जब एंट्री होगई, तो पता चला कि यूपी स्टेट कं. (UP State CO) के अकाउंट से इनके खाते मेंई-पेमेंट के जरिए 21,79,702 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं.अब बैंक को तो इस बात से कोई फर्क पड़ता नहीं है, लेकिन विश्वजीत उजड़े-उजड़े घूमरहे हैं. बैंकवाले उन्हें चक्कर कटवा रहे हैं. जब ब्रांच के मैनेजर एनसी दुबे से इसबारे में बात की गई, तो उन्होंने इसके बारे में पता करने के बजाय दूसरी ब्रांच कामामला बता दिया. अब बताओ आदमी करे तो करे क्या.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:नोट बैन होने की वजह से रेलवे ने बदले रिजर्वेशन नियम, पढ़ लीजिएभाजपा नेता के हाथ में 2000 के नोट की इतनी गड्डियां कहां से आईं?अगर नोट बैन के बारे में अमित शाह को भी नहीं पता था, तो इनको कैसे खबर पहुंची?नए नोट सामने आने के बाद पूरी दुनिया में ये आदमी सबसे खुश हैपढ़िए, नोट बैन पर रघुराम राजन का क्या सोचना है