The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A man in Nagpur sets girlfriend father shop on fire after she rejected his proposal

प्रपोज़ करने पर लड़की ने मना किया, तो लड़के ने लड़की के पापा की दुकान में जाकर ये किया

लड़का पहले से शादीशुदा भी है.

Advertisement
A man in Nagpur sets girlfriend father shop on fire
लड़की के पिता की सब्जी की दुकान थी (सांकेतिक तस्वीर: आजतक)
pic
सुरभि गुप्ता
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 04:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को साथ रहने के लिए कह रहा था. गर्लफ्रेंड ने उसका प्रपोजल इनकार कर दिया. प्रपोजल रिजेक्ट हुआ, तो वो गर्लफ्रेंड के पिता की दुकान गया. उसने दुकान को ही आग लगा दी. साथ में उनके मिनी ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया. ये मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) का है. इतना ही नहीं गर्लफ्रेंड के रिजेक्शन से तमतमाया ये शख्स पहले से शादीशुदा भी है. पुलिस ने दुकान में आग लगाने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

गर्लफ्रेंड के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि नागपुर जिले के वाघोड़ा गांव (Waghoda Village) में एक आदमी ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता के मिनी ट्रक और सब्जी की दुकान में आग लगा दी. ये शख्स से पहले से ही शादीशुदा है. इस शख्स का लड़की के साथ इसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चल रहा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स और लड़की के बीच पिछले 7 महीने से संबंध है. माने पिछले सात महीने से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं.

पत्नी छोड़कर चली गई तो गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया

पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने कहा कि जब आरोपी की पत्नी को अपने पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला, तो वह उसे छोड़कर चली गई. पत्नी के जाने के बाद इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को साथ आकर रहने के लिए कहा. हालांकि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ आकर रहने से इनकार कर दिया. इस बात से इस शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने गर्लफ्रेंड के पिता की सब्जी की दुकान जला दी और मिनी ट्रक में भी आग लगा दी.

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

वीडियो- शारीरिक संबंध बनाने के बाद गर्लफ्रेंड का जबरन अबॉर्शन कराता था बॉयफ्रेंड

Advertisement

Advertisement

()