अपने मजे के लिए इन दोनों ने एक कुत्ते को छत से फेंक दिया
आपको लगता है आदमी, आदमी बस का दुश्मन है? नहीं. आदमी हर किसी का दुश्मन है. जानवरों का भी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आपको लगता है आदमी, आदमी बस का दुश्मन है? नहीं. आदमी हर किसी का दुश्मन है. जानवरों का भी. अपनी जरूरत के लिए मारकर खा जाता है. अपने मजे के लिए मार डालता है. कहते हैं कुत्ते आदमी के सच्चे दोस्त होते हैं. पर आदमी तो नहीं होता न.
इनको देखिए ये वीडियो है एक आदमी का. इसने एक कुत्ते को उठाया और उठाकर फेंक दिया. कुत्ता बहुत बड़ा नहीं दिख रहा. बच्चे सा ही दिख रहा था. जाने उसे फेंककर कौन सा सुख मिल गया इसे, कुत्ता जमीन पर गिरकर चीख पड़ता है. फिर उसका क्या हुआ पता नहीं.
एक एनजीओ इसको तलाश रहा था. इसको खोज लाने पर एक लाख का इनाम है. सायबर सेल भी इसे तलाश रही थी. एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक़ वीडियो बनाने वाले का नाम आशीष पॉल और कुत्ता फेंकने वाले का नाम गौतम सुदर्शन है.

