एक साल के कुत्ते ने बचाई लड़की की जान
कोलकाता की खबर है. तीन लौंडे एक लड़की का पीछा कर रहे थे. जैसे ही लड़की को पकड़ा, कुत्ते ने शोर मचा दिया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कोलकाता की साल्टलेक सिटी बिधान नगर में एक छोटू से प्यारे से कुत्ते ने कमाल कर दिया. आठवीं क्लास की लड़की को खींच कर ले जा रहे थे तीन कमीने लौंडे. उनको दौड़ाया. गली में भाग भाग कर, भौंक भौंक कर लोगों को बुलाया. उसकी समझदारी से वो लड़की बच गई.
तीन लौंडे पकड़े गए हैं. ऋषि दास, दीपांकर मंडल और अतानू मंडल. ये लड़की का पीछा कर रहे थे गली में. भीड़भाड़ थी नहीं. 25 मीटर दूर एक हाल में किसी की शादी थी. गाना बजाना हंगामा चल रहा था. बदमाशों में से एक ने लड़की को पीछे से पकड़ कर दुपट्टे से उसका गला दबाने की कोशिश की. बाकी दो की मदद से वो उसको पास की अधबनी बिल्डिंग में ले जाना चाहते थे. टिनटिन नाम के इस कुत्ते ने देख लिया. चिल्ल पों मचा दिया. छोड़ नहीं रहे थे लौंडे. तो वह गली में सब घर, जिनके दरवाजे खुले थे, जा जाकर लोगों को बुलाया. लोग पहुंचे तो लड़के भागने लगे. पकड़ लिया गया और पुलिस ले गई.
अप्रैल में 2015 में पैदा हुआ ये कुत्ता अभी एक साल का नहीं हुआ है. लेकिन बुद्धि बहुत है इसकी. अजनबियों को देखते ही बौरा जाता है. इसी होशियारी से लड़की की जान बच गई.

