The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A lawyer rizwan Siddiqui has logged an FIR against Kamaal R Khan for the use of obscene and vulger tweets against women

सदी के महानतम कलाकार केआरके के खिलाफ पुलिस केस

इस महान हस्ती के खिलाफ ट्विटर पर बकर झाड़ने के चलते मुंबई के वर्सोवा थाने में FIR लिखाई गई है.

Advertisement
pic
30 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 30 जुलाई 2016, 07:57 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
'सबके फेवरेट' KRK मतलब फिल्मकार, समीक्षक, नायक Sorry महानायक, राजनैतिक विश्लेषक. महान फिल्म देशद्रोही के बनवैया. 'एक विलेन' में डेढ़ मिनट का लीड रोल करने वाले सुपरस्टार श्री कमाल राशिद खान. उन पर वर्सोवा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. इस महान हस्ती के खिलाफ  FIR लिखवाने की जुर्रत रिजवान सिद्दीकी नाम के किसी वकील ने की है.
सुपरस्टार KRK आए दिन किसी ना किसी एक्टर या एक्ट्रेस पर कोई कमेंट करते रहते हैं. इसके अलावा कुछ दिनों पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था.
'एक नौजवान सेक्रेटरी की ज़रुरत है. उम्र-18 से 24 साल. हाइट- 5 फीट 8 इंच से ज्यादा. अच्छी फिगर. एक लाख रुपए सैलरी. मोटी और बड़ी उम्र की औरतें ना अप्लाई करें.'
वकील रिजवान ने कहा कि वो 29 जून को ट्विटर देख रहे थे. उनको KRK की प्रोफाइल पर ऐसे फोटोज और कमेंट्स दिखे. जो औरतों को नीचा दिखाने वाले थे. बहुत ही वल्गर भाषा थी.  रिजवान को लगा कमाल आर खान के खिलाफ एक्शन लिया जाना ज़रूरी है. रिजवान ने कहा किसी एक्टर या एक्ट्रेस ने उनसे ये कंप्लेंट करने को नही कहा. ये हमारा खुद का फैसला था. मुंबई पुलिस ने एक महीने तक सारी फोटोज और कमेंट्स देखे. 29 जुलाई को FIR दर्ज कर ली. रिजवान ने अपनी कंप्लेंट में लिखा है  कि जून 2012 से फरवरी  2016 के बीच KRK ने इन एक्टर्स को ट्वीट किए हैं.
  1. परिणिति चोपड़ा
  2.  कैटरीना कैफ
  3. दीपिका पादुकोण
  4. आलिया भट्ट
  5. बिपाशा बासु
  6. प्रियंका चोपड़ा
  7. असिन
  8. अमीषा पटेल
  9. लीसा हेडन
  10. मल्लिका शेरावत
  11. वाणी कपूर
  12. नरगिस फाखरी
  13. सनी लियोनी
तेरह में लग गया डेरा. KRK का सबसे नया ट्वीट सुपरस्टार रजनीकांत के लिए किया है. लिखा कि भरोसा नहीं होता, ये आदमी सबसे बड़ा सुपरस्टार हो सकता है. वाकई कुछ भी हो सकता है. रजनी सर पर कटाक्ष. ल्यो. अब हो गया कांड. https://twitter.com/kamaalrkhan/status/755798538689376256?lang=en जाते-जाते महान कलाकार की प्रतिभा का एक नमूना देखकर खुद पर उपकार कीजिए. https://www.youtube.com/watch?v=5XwjjsUZlxY

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()